फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI begins investigation into fake cases registered against lawyers

प्रयागराज : सीबीआई ने वकीलों पर दर्ज फर्जी मुकदमों की शुरू की जांच

Wed, 07 Sep 2022 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 11:07 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने पिछले महीने इन मुकदमों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। साथ ही प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दो महीने के  भीतर सौंपने का आदेश दिया था। इसी क्रम में सीबीआई की एक टीम ने शहर में कैंप करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
CBI begins investigation into fake cases registered against lawyers
सीबीआई (सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

सीबीआई की टीम ने जिले में वकीलों पर दर्ज फर्जी केसों की जांच शुरू कर दी है। हाईकोर्ट के निर्देश पर की जा रही जांच के क्रम में सीबीआई की एक टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है। साथ ही अलग-अलग थानों से कुल 46 मुकदमों से संबंधित दस्तावेज भी एकत्र कर लिए हैं। हाईकोर्ट ने पिछले महीने इन मुकदमों की जांच सीबीआई को सौंपी थी। साथ ही प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दो महीने के  भीतर सौंपने का आदेश दिया था। 

विज्ञापन



इसी क्रम में सीबीआई की एक टीम ने शहर में कैंप करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही उन 46 मुकदमों से संबंधित दस्तावेज भी कब्जे में ले लिए, जिनके संबंध में आशंका है कि इन्हें धनउगाही व पेशबंदी के मकसद से दर्ज कराया गया। इसमें अकेले मऊआइमा थाने से 24 मुकदमों के दस्तावेज लिए गए। इसके अलावा शिवकुटी, बहरिया, सोरांव व नवाबगंज थाने से भी मुकदमों से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए गए। 
विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जल्द ही इन मामलों में संबंधितों का बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू करेगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट में अगली सुनवाई 20 अक्तूबर को होनी है। सीबीआई को इससे पहले प्रारंभिक रिपोर्ट सौंपनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिवक्ता ने की थी जांच की मांग
गौरतलब है कि अधिवक्ता भूपेंद्र पांडेय ने जांच की मांग की थी। आरोप लगाया था कि हाईकोर्ट में वकीलों का एक गैंग है जो झूठे केस दर्ज कराकर मुकदमा वापसी के नाम पर अभियुक्तों से धनउगाही कर बंटवारा कर लेता है। पीड़िता के अनुसूचित जाति का होने के कारण सरकार से धन भी मिलता है। भूपेंद्र ने खुद के खिलाफ भी दारागंज थाने में फर्जी केस दर्ज कराने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed