Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Caveat filed in High Court in Shri Krishna Janmabhoomi case, court has given verdict in favor of the temple.

High Court: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में हाईकोर्ट में कैविएट दाखिल, कोर्ट ने मंदिर के पक्ष में सुनाया है फैसला

Sat, 03 Aug 2024 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 12:41 PM IST
सार

एक अगस्त को दिए गए अपने महत्वपूर्ण फैसले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को सुनवाई योग्य माना है। कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन के स्वामित्व को लेकर हिंदू पक्षकारों की ओर से दाखिल सभी 15 सिविल वादों को पोषणीय मानते हुए मुस्लिम पक्ष की पांचों आपत्तियां खारिज कर दी थीं।

विज्ञापन
Caveat filed in High Court in Shri Krishna Janmabhoomi case, court has given verdict in favor of the temple.
पंडित आशुतोष पांडेय, पक्षकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह विवाद मामले में बृहस्पतिवार को आए फैसले के बाद शुक्रवार को हाईकोर्ट में मंदिर पक्ष के आशुतोष पांडेय ने कैविएट दाखिल की है। उनका कहना है कि यह कैविएट हमने एहतियातन दाखिल किया है। जिससे मुस्लिम पक्ष की ओर से आने वाली कोई भी आपत्ति बिना हमकाे सुने न निस्तारित की जाए। वहीं, उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में भी ट्रस्ट की ओर से कैविएट दाखिल करेंगे। 

विज्ञापन










 

बता दें कि एक अगस्त को दिए गए अपने महत्वपूर्ण फैसले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को सुनवाई योग्य माना है। कोर्ट ने शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन के स्वामित्व को लेकर हिंदू पक्षकारों की ओर से दाखिल सभी 15 सिविल वादों को पोषणीय मानते हुए मुस्लिम पक्ष की पांचों आपत्तियां खारिज कर दीं। हाईकोर्ट अब 12 अगस्त से सभी मुकदमों का एकसाथ ट्रायल शुरू करेगा। ईदगाह कमेटी इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की अदालत ने 154 पेज के फैसले में मुस्लिम पक्ष की ओर से उपासना अधिनियम, विशिष्ट अनुतोष अधिनियम, परिसीमा अधिनियम, वक्फ अधिनियम और सिविल प्रक्रिया सहिंता के ऑर्डर-29 के नियम-3 के तहत दी गईं सभी दलीलें खारिज कर दीं। कुल 18 में से तीन मामले सुनवाई से पहले ही अलग किए जा चुके हैं। हाईकोर्ट अब 12 अगस्त से वाद बिंदु तय करते हुए सुनवाई करेगा। भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव, रंजना अग्निहोत्री, प्रवेश कुमार, राजेश मणि त्रिपाठी, करुणेश कुमार शुक्ला, शिवाजी सिंह और त्रिपुरारी तिवारी की ओर से मथुरा जिला अदालत में अर्जियां दाखिल की गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed