Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CAT important decision: Former IPS Harish Chandra Singh entitled to top pay scale

कैट का अहम फैसला : पूर्व आईपीएस हरीश चंद्र सिंह शीर्ष वेतनमान के हकदार, तीन माह के भीतर भुगतान का निर्देश

Thu, 15 May 2025 11:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 May 2025 11:51 AM IST
सार

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने वरिष्ठता के सिद्धांत को मजबूती से स्थापित करते हुए उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरीश चंद्र सिंह के पक्ष में एक अहम फैसला सुनाया है।

विज्ञापन
CAT important decision: Former IPS Harish Chandra Singh entitled to top pay scale
अदालत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने वरिष्ठता के सिद्धांत को मजबूती से स्थापित करते हुए उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हरीश चंद्र सिंह के पक्ष में एक अहम फैसला सुनाया है। कैट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह सिंह को उनके कनिष्ठ अधिकारी जावीद अहमद (पूर्व डीजीपी) के बराबर 80 हजार रुपये का शीर्ष वेतनमान एक जनवरी 2016 से प्रदान करे। साथ ही सभी बकाया, पेंशन सहित अन्य लाभ तीन माह के भीतर अदा करे।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव जोशी सदस्य व माननीय सदस्य अंजनी नंदन शरन की खंडपीठ ने हरीश चंद्र सिंह की अर्जी को स्वीकार करते हुए दिया। प्राथी हरीश चंद्र सिंह 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित किया गया था, जिसमें वह 17वें स्थान पर थे। जबकि, पूर्व डीजीपी जावीद अहमद आवेदक से कैडर में दो स्थान नीचे थे। 30 जून 2015 को आवेदक और जावीद अहमद को पदोन्नत किया गया। जावीद अहमद को डीजीपी पद पर नियुक्त कर उच्च वेतनमान दे दिया गया। वहीं, आवेदक को उसी दिन प्रशिक्षण महानिदेशक, उन्नाव का पदभार दिया गया, पर स्केल नहीं दिया गया। इसे आवेदक ने कैट में चुनौती दी।
विज्ञापन


कैट ने राज्य सरकार की इस कार्रवाई को मनमाना करार देते हुए कहा कि वरिष्ठता का सम्मान किया जाना चाहिए, जब तक कि इसके विरुद्ध कोई ठोस कारण प्रस्तुत न किया जाए। कैट ने अपने फैसले में ‘नेक्स्ट बिलो रूल’ का हवाला देते हुए कहा कि जहां वरिष्ठ अधिकारी को छोड़कर जूनियर को लाभ दिया जाए, वहां न्याय का उल्लंघन होता है। यह टिप्पणी करते हुए आवेदक की अर्जी स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed