फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cast house demolished, the debris buried in the death of mother and son

कच्चा घर ढहा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत

Wed, 28 Sep 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 28 Sep 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
यमुनापार में मेजा इलाके के भटौती गांव में मंगलवार सुबह कच्चा मकान ढहने से महिला और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई। दो बेटे अनहोनी में बच गए। हालांकि वे भी चुटहिल हुए हैं। महिला अपने तीनों बेटों को रसोई में भोजन करा रही थी तभी घर ढह गया। आसपास के लोगों ने जुटकर मलबा हटाया तो मां-बेटा मृत मिले। मौके पर एसडीएम और सीओ भी पहुंचे। शवों को चीरघर भेज दिया गया। भटौती डांडी गांव निवासी विजयशंकर पाल मजदूरी करता है। वह तीन बेटों उमाकांत (14), शिवाकांत (10), बादल (03) और पत्नी सुमन (32) के साथ छोटे कच्चे घर में गुजारा करता था। मंगलवार सुबह वह काम पर चला गया।
विज्ञापन


उसी दौरान मेजा इलाके में भी तेज बारिश हो रही थी। दोनों बड़े बेटों को स्कूल जाना था। इसलिए करीब साढ़े आठ बजे सुमन ने तीनों बेटों को रसोई में बुलाकर भोजन परोसा। तीनों बेटे खाना खा रहे थे तभी अचानक कच्चा घर भरभराकर ढह गया। छोटे बेटे बादल समेत सुमन मलबे के नीचे दब गई। बड़े बेटे उमाकांत और शिवाकांत कुछ फासले पर थे इसलिए मलबा उन पर नहीं गिरा। उन्हें हल्की चोट पहुंची। वे रोने-चीखने लगे तो गांव वाले जुट गए। मलबा हटाने में सुमन और बेटे बादल के शव मिले। खबर मिली तो एसडीएम मेजा और सीओ भी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कई रिश्तेदार भी आ गए। एसडीएम ने कहा कि विजयशंकर को इस दैवीय आपदा पर हर संभव सरकारी मदद दी जाएगी। इस अनहोनी ने सुमन के दो बेटों के सिर से मां का साया छिन या। वे रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed