फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cash broken by breaking window of doctor's house

चिकित्सक के घर की खिड़की तोड़कर उड़ाई नकदी

Mon, 12 Aug 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Cash broken by breaking window of doctor's house
Cash broken by breaking window of doctor's house
चिकित्सक के घर की खिड़की तोड़ उड़ाई नकदी और जेवरात
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज कैंपस के भीतर प्रोफेसर लेन में चोरों ने बोला धावा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाले चिकित्सक दंपति के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने नकदी समेत जेवरात उड़ा दिए। भुक्तभोगी ने जार्जटाउन थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गॉयनी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा. रीता शुक्ला कैंपस के भीतर प्रोफेसर लेन में परिवार के साथ रहती हैं। पति प्रो. एसके शुक्ला मेडिसन विभाग से कुछ वर्ष पहले रिटायर्ड हो चुके हैं जबकि, बेटा डा. प्रवीण इन दिनों कांफ्रेंस में हिस्सा लेने अमेरिका गया है। डा. रीता के मुताबिक बीती रात घर के पिछले कमरे की खिड़की में लगी लोहे की रॉड काटकर चोर भीतर घुस आए। अंदर आकर उन्होंने सभी दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। जिस कमरे में आलमारी रखी हुई थी, उसमें घुसकर एक लाख रुपये नकदी, चांदी की थाली, दो सोने की अंगुठी समेत अन्य उठा ले गए। डा. रीता के मुताबिक अगले माह उनकी भतीजी की शादी थी। उसकी तैयारियों के लिए उन्होंने काफी सारा सामान एकत्रित किया हुआ था, जिसे चोर उठा ले गए। सुबह नींद खुलने पर बाहर से दरवाजा बंद मिला। इस पर पड़ोस में रहने वालों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। आलमारी का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। चोरी की सूचना मिलने पर थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को आसपास के ही किसी व्यक्ति के शामिल होने की शंका है। जिस कमरे में चोरी हुई उसी कमरे में उनका पुत्र रहता था। उसके बाहर जाते ही चोरों ने धावा बोला। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed