{"_id":"62850c7597e7ab3b6d791103","slug":"case-registered-in-case-of-obscene-video-calls-to-women-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : महिला नेताओं को अश्लील वीडियो काल मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : महिला नेताओं को अश्लील वीडियो काल मामले में केस दर्ज
Wed, 18 May 2022 08:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 18 May 2022 08:40 PM IST
सार
भुक्तभोगियों ने पुलिस अफसरों को बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो काल कर परेशान किया जा रहा है। वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें की जा रही हैं। यही नहीं, व्हाट्सएप डीपी का भी दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों को अश्लील वीडियो कॉल कर परेशान करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर जार्जटाउन थाने में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर, साइबर सेल ने भी आरोपी के दोनों नंबरों की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
भुक्तभोगियों ने पुलिस अफसरों को बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो काल कर परेशान किया जा रहा है। वीडियो कॉल कर अश्लील हरकतें की जा रही हैं। यही नहीं, व्हाट्सएप डीपी का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। लगातार इस तरह की कॉल आने से महिलाएं परेशान होने के साथ ही खौफजदा भी हैं। भुक्तभोगियों की ओर से पुलिस अफसरों को यह भी बताया गया है कि वीडियो काल तीन अलग-अलग नंबरों से की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित दर्जन भर भुक्तभोगी पदाधिकारियों ने 13 मई को को क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की थी। जिस पर एसपी क्राइम ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश के साथ ही साइबर सेल को भी जांच में लगा दिया था।
विज्ञापन
जार्जटाउन पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। भुक्तभोगियों ने जिन दो मोबाइल नंबरों को उपलब्ध कराया है, उनकी डिटेल निकलवाई जा रही है। उधर एसपी क्राइम सतीश चंद ने बताया कि व्हाट्सएप मुख्यालय में भी मेल भेजकर उक्त नंबरों केे संबंध में डिटेल मंगवाई गई है।