{"_id":"67e92c7ba7fae8dcf802bc9d","slug":"case-of-fraud-against-nine-including-the-owner-of-shine-city-company-accused-of-taking-rs-8-69-lakh-in-the-na-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शाइन सिटी कंपनी के मालिक समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस, प्लाट के नाम पर 8.69 लाख रुपये लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शाइन सिटी कंपनी के मालिक समेत नौ पर धोखाधड़ी का केस, प्लाट के नाम पर 8.69 लाख रुपये लेने का आरोप
Sun, 30 Mar 2025 05:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Mar 2025 05:05 PM IST
सार
सिविल लाइंस थाने में कोर्ट के आदेश पर शाइन सिटी की कंपनी के मालिक समेत नौ लोगों पर प्लॉट के नाम पर 8.69 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
सिविल लाइंस थाने में कोर्ट के आदेश पर शाइन सिटी की कंपनी के मालिक समेत नौ लोगों पर प्लॉट के नाम पर 8.69 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बरेली के लाजपत नगर के केसर वाटिका निवासी मीनू गंगवार ने कोर्ट को बताया कि 2013 में जीटीबी नगर निवासी राशिद नसीम व आशिफ नसीम ने शाइन सिटी नाम की एक कंपनी बनाई थी, जो प्लॉट बेचने की काम करती थी। जिनका मुख्य कार्यालय लखनऊ के गोमती नगर के विपुल नगर और शाखा प्रयागराज के सिविल लाइंस के कूपर रोड स्थित विनायक सेंटर प्लाजा में थी।
विज्ञापन
प्रचार के माध्यम से वह अपने पति के साथ सिविल लाइंस पहुंची। जहां कंपनी कर्मचारियों ने उन्हें लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित पैराडाइज गार्डन प्रोजेक्ट के बारे में बताया। जहां दंपती ने 1800 वर्गफीट का प्लॉट 2.47 लाख में देकर बुक करा दिया। इसके बाद 8.69 लाख रुपये देकर प्लॉट की रजिस्ट्री कराई।
विज्ञापन
आरोप है कि 11 नवंबर 2019 को जब वह प्लॉट पर बाउंड्री कराने गईं तो वहां भूमि अस्तित्व में ही नहीं थी। कंपनी के कर्मचारियों ने जमीन पर कब्जे का भरोसा दिलाया। कुछ समय बीतने पर जब वह विपक्षियों के पास फोन करने लगीं तो सभी का फोन बंद आने लगा। लखनऊ और सिविल लाइंस कार्यालय पहुंचकर पता किया तो धोखाधड़ी उजागर हुई। उधर, थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट के माध्यम से नौ लोगों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराई है।
विज्ञापन