फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of dowry murder against five including property dealer husband in woman's death

Prayagraj : महिला की मौत में प्रॉपर्टी डीलर पति समेत पांच पर दहेज हत्या का केस, पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Fri, 05 Sep 2025 06:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 05 Sep 2025 06:37 PM IST
सार

शिवकुटी के पीतांबर नगर मेहंदौरी में बुधवार रात प्राॅपर्टी डीलर की पत्नी पूजा यादव (28) का शव पंखे से लटका मिलने के मामले में शिवकुटी थाना पुलिस ने पति विवेक समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case of dowry murder against five including property dealer husband in woman's death
एफआईआर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शिवकुटी के पीतांबर नगर मेहंदौरी में बुधवार रात प्राॅपर्टी डीलर की पत्नी पूजा यादव (28) का शव पंखे से लटका मिलने के मामले में शिवकुटी थाना पुलिस ने पति विवेक समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पूजा के पिता ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए बेटी की हत्या कर शव पंखे से लटकाया गया है।

विज्ञापन


हंडिया के गांव रघुपुर के मूल निवासी मिथिलेश कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि तेलियरगंज के पीतांबर नगर के रहने वाले विवेक कुमार यादव से बेटी पूजा की शादी 18 अप्रैल 2025 को हुई थी। आरोप लगाया कि बेटी के ससुराल जाते ही उसे कम दहेज मिलने के कारण पति विवेक, ससुर गंगा प्रसाद, जेठ बृजेंद्र कुमार यादव, ननद पूजा देवी और विवेक का भांजा शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उससे पांच लाख रुपये नकद व एक कार की मांग की गई। बेटी ने मायके आकर इसकी जानकारी दी थी। एक सप्ताह पहले बेटी ने बताया था कि दहेज नहीं दिया गया तो उसकी हत्या हो सकती है। उसने बताया था कि विवेक लखनऊ ले गए थे जहां जेठ और जेठानी ने दहेज की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी को मारकर फंदे से लटका दिया गया। वहीं थाना प्रभारी रुकमपाल सिंह ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


घर की लाडली थी... बिखर गया परिवार

पूजा घर की छोटी थी, उसका एक बड़ा भाई है। पिता मिथिलेश कुमार यादव मुंबई में रहते हैं। बृहस्पतिवार को परिवार शिवकुटी थाने पहुंचा। बड़े भाई चंद्रेश यादव ने बताया कि वह बंगलूरू में रहकर नौकरी करते हैं। छोटी होने की वजह से पूजा घर में सबकी लाडली थी। धूमधाम से उसकी शादी की गई थी। क्या पता था कि एक दिन दहेज के लिए उसे मार दिया जाएगा। वहीं शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। इस घटना के बाद परिवार बिखर गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed