{"_id":"60c638078ebc3e18515fefb6","slug":"case-of-allegation-of-harassment-in-srn-statement-of-two-other-medical-staff-also-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन में दुष्कर्म के आरोप का मामला : दो अन्य चिकित्सा स्टाफ का बयान भी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन में दुष्कर्म के आरोप का मामला : दो अन्य चिकित्सा स्टाफ का बयान भी दर्ज
Sun, 13 Jun 2021 10:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:23 PM IST
सार
एसआरएन में मिर्जापुर निवासी युवती से दुष्कर्म के आरोप मामले में रविवार को दो अन्य चिकित्सा स्टाफ का बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने उनसे आरोपों के मद्देनजर कुछ सवाल पूछे और उनका बयान नोट किया। एक दिन पहले ही चार चिकित्सा स्टाफ का बयान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसआरएन में मिर्जापुर निवासी युवती से दुष्कर्म के आरोप मामले में रविवार को दो अन्य चिकित्सा स्टाफ का बयान दर्ज किया गया। पुलिस ने उनसे आरोपों के मद्देनजर कुछ सवाल पूछे और उनका बयान नोट किया। एक दिन पहले ही चार चिकित्सा स्टाफ का बयान दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि कथित घटना केदौरान मौजूद समस्त स्टाफ का बयान दर्ज करने केबाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर मृतक युवती के भाई से वह स्टेटमेंट नोट भी मांगा गया है, जिसकेबारे में दावा किया गया था कि वह युवती ने खुद से कागज पर लिखा था। पुलिस का कहना है कि इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जिसमें हैंडराइटिंग का मिलान किया जाएगा। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी। उधर पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के वैजाइनल स्वैब की स्लाइड जांच के लिए फाफामऊ स्थित लैब भेजी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।