फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   case molestation and Harassment abuse has registered against Edgar Dan and his son, along with three other

Prayagraj : महिला ने स्कूल प्रबंधन के लोगों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने का आरोप

Sun, 24 May 2026 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 May 2026 08:25 PM IST
सार

डायोसिस ऑफ लखनऊ के तहत संचालित संस्था से जुड़े पदाधिकारियों व तलाकशुदा पति पर महिला ने सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने कर्नलगंज थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन
case molestation and Harassment abuse has registered against Edgar Dan and his son, along with three other
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

डायोसिस ऑफ लखनऊ के तहत संचालित संस्था से जुड़े पदाधिकारियों व तलाकशुदा पति पर महिला ने सामूहिक दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने कर्नलगंज थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई है।

एफआईआर के अनुसार, तलाकशुदा महिला कुछ दिनों पहले तक संस्था से जुड़ी थी। महिला ने आरोप लगाया कि डायोसिसियन एजुकेशन बोर्ड (डीईबी) के सचिव राकेश चन्नी, चेयरमैन मॉरिस एडगर दान और उसके बेटे एलन दान तकरीबन एक साल से उसे परेशान कर रहे हैं। तीनों कार्यालय में उसके साथ अभद्रता करते थे। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते थे।

विज्ञापन

आरोप है कि तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी तलाकशुदा पति को थी। आरोप है कि सात मई 2026 को माॅरिस एडगर दान ने फोन कर उसे राकेश चन्नी के घर जाने के लिए कहा। मना करने पर गालीगलौज करते हुए परिवार को जान से मारने और नौकरी से निकालने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला ने खुद और अपने बच्चों की हत्या होने की आशंका जताकर सुरक्षा की मांग की। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में चेयरमैन मॉरिस एडगर दान का पक्ष जानने के लिए उनसे संपर्क करने प्रयास किया गया तो उनका फोन स्विच ऑफ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed