फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   case filed in UPPSC gate case.

आयोग गेट पर आपत्तिजनक शब्द लिखने में केस

Mon, 03 Jun 2019 12:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 03 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
case filed in UPPSC  gate case.
uppsc - फोटो : u

सिविल लाइंस पुलिस ने आयोग गेट पर आपत्तिजनक शब्द लिखने के मामले में तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आयोग के खिलाफ सुबह सुभाष चौराहे पर हुए प्रदर्शन में शामिल थे कि तभी उन्हें पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती मामले में पेपर लीक होने की बात सामने आने पर 31 मई को लोकसेवा आयोग के बाहर विरोध प्रदर्शन हुआ था। देर रात पुलिस ने लोकसेवा आयोग गेट पर तीन लोेगों को आपत्तिजनक शब्द लिखते हुए पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, इनमें संदीप यादव अरुण यादव व एक अन्य शामिल थे। पुलिस ने तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। रविवार को इस मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मामले के दो आरोपी सुभाष चौराहे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। जिस पर वहां पहुंचकर दो आरोपी संदीप व अरुण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि दोनों को जेल भेज दिया गया। एक अन्य आरोपी राजेश की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed