फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed in DM court on four toll plazas of Prayagraj division

Prayagraj News: प्रयागराज मंडल के चार टोल प्लाजा पर डीएम कोर्ट में मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Case filed in DM court on four toll plazas of Prayagraj division
अनुबंध राशि छिपाकर करोड़ों रुपये का स्टांप जमा न किए जाने पर प्रयागराज मंडल के चार टोल प्लाजा पर संबंधित जिले के डीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज हो गया है। निबंधन विभाग ने अन्य टोल प्लाजा संचालकों को भी बकाया स्टांप जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिन टोल प्लाजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है उनमें से एक टोल कुंडा प्रतापगढ़ और तीन टोल प्लाजा फतेहपुर जनपद में हैं। ग्रामीण क्षेत्र में टोल प्लाजा की अनुबंध धनराशि का दो फीसदी और अर्धनगरीय क्षेत्र में अनुबंध धनराशि का तीन फीसदी स्टांप जमा करना होता है लेकिन प्रयागराज मंडल में संचालित किसी भी टोल प्लाजा ने स्टांप जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के डीआईजी स्टांप की ओर से टोल प्लाजा व एनएचएआई को पत्र भेजकर अनुबंध राशि के बारे में कई बार जानकारी मांगी जा चुकी है लेकिन जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। प्रयागराज के हंडिया में दो, कोखराज में एक और बारा तहसील के हर्रो व उमापुर में भी एक टोला प्लाजा हैं। इन्होंने अनुबंध धनराशि के अनुरूप स्टांप शुल्क जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टांप जमा करने पर कुंभ प्रतापगढ़ के टोल प्लाजा के खिलाफ डीएम प्रतापगढ़ की कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस टोल प्लाजा की ओर से भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को अदा की जाने वाली 43 करोड़ 54 लाख दो हजार रुपये की धनराशि के दो फीसदी के हिसाब से 87 लाख आठ हजार 40 रुपये का देय स्टांप शुल्क अदा नहीं किया गया।
वहीं, फतेहपुर के बडौरी बिंदकी के टोल प्लाजा पर तीन करोड़ 15 लाख 43 हजार 200 रुपये, कटोघर के टोल प्लाजा पर दो करोड़ 39 लाख 29 हजार 240 रुपये और जिंदपुर सदर के टोल प्लाजा पर 23 लाख 73 हजार 200 रुपये का स्टांप शुल्क बकाया है। तीनाें टोल प्लाजा के खिलाफ डीएम कोर्ट में मकदमा दर्ज कराया गया है।

महज 100 रुपये के स्टांप पर निबंधन विभाग को लगाया करोड़ों का चूना
- प्रयागराज मंडल में संचालित ज्यादातर टोल प्लाजा ने महज 100 रुपये के स्टांप शुल्क पर अनुबंध करते हुए निबंधन विभाग को करोड़ों रुपये का चूना लगाया है। निबंधन विभाग अब सभी टोल प्लाजा की अनुबंध धनराशि के बारे में जानकारी जुटा रहा है ताकि स्टांप की कमी निकालते हुए संबंधित टोल प्लाजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा सके।


प्रयागराज मंडल में किसी भी टोल प्लाजा ने अनुबंधन राशि के अनुरूप स्टांप शुल्क अदा नहीं किया है। कई बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद देय स्टांप शुल्क अदा करने को तैयार नहीं हैं। इसी वजह से चार टोल प्लाजा के खिलाफ संबंधित डीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सुरेश कुमार त्रिपाठी, डीआईजी स्टांप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed