फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed in connection with beating of history-sheeter on charges of theft

Prayagraj News: चोरी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर की पिटाई के मामले में केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Case filed in connection with beating of history-sheeter on charges of theft
औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत डेज मेडिकल चौराहे पर दुर्गा पंडाल में लगे जेनरेटर से डायनमो चोरी करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर की पिटाई व करंट लगाने का डर दिखाने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार की रात हिस्ट्रीशीटर की हुई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार सोमवार को पिपराव गांव निवासी लड्डू उर्फ कन्हैया अपने दो साथियों के साथ टेंट हाउस का सामान पहुंचाने गया था। लड्डू गाड़ी चलाने का काम करता है। इस दौरान पंडाल में लगे जेनरेटर का डायनमो चोरी हो गया। इसपर व्यवस्था देख रहे लोगों ने लड्डू और उसके साथियों से पूछताछ की। साथियों ने बताया कि लड्डू ने डायनमो की चोरी किया है।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ लोगों ने लड्डू की पिटाई की और करंट लगाने का डर दिखाया। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मंगलवार को वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। इस दौरान पीड़ित की शिकायत पर बुधवार को डेज मेडिकल निवासी रोहित केसरवानी, हिमांशु गौड़, सुमित पंडित व आठ-दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में रोहित व हिमांशु को हिरासत में लिया गया है। चोरी के आरोप में पिटाई किए गए लड्डू औद्योगिक क्षेत्र थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वहीं लोगों ने बताया कि चोर पकड़े जाने की सूचना पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे थे तो लड्डू और उसके साथी वहां से भाग गए। एसीपी करछना ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed