फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against Shine City MD and others for cheating of Rs 24.71 lakh

Prayagraj News: 24.71 लाख की ठगी में शाइन सिटी एमडी समेत अन्य पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Shine City MD and others for cheating of Rs 24.71 lakh
हजारों करोड़ की ठगी करने वाली कंपनी शाइन सिटी प्राइवेट लिमिटेड का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में 24.71 लाख की ठगी का मामला दर्ज किया गया है। इसमें कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम व उसके भाई आसिफ नसीम समेत कई एजेंटों व अन्य अफसरों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ के चिलबिला निवासी दुर्गेश कुमार ने आरोप लगाया कि 2013 में शाइन सिटी प्राइवेट लिमिटेड का मुख्य कार्यालय लखनऊ के गोमती नगर स्थित आर स्क्वायर कॉम्पलेक्स व शाखा कार्यालय प्रयागराज के कूपर रोड, सिविल लाइंस में था।
विज्ञापन

कंपनी विभिन्न प्रोजेक्टों वैदिक विहार, करेंट अर्बन, एसजेएफएक्स, एसवीसी, गीत डायमंड ज्वेलरी आदि में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करती थी। उसने अपने व परिजनों के नाम से प्लॉट बुक कराए थे। 27 सितंबर 2016 से सात सितंबर 2019 के बीच कुल 24.71 लाख रुपये विभिन्न किश्तों में निवेश किए। कंपनी ने इसकी रसीदें भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में जब वह बाउंड्री बनवाने पहुंचे तो पता चला कि जमीनों का कोई अस्तित्व ही नहीं है। कंपनी अधिकारियों से संपर्क किया गया तो वह टालमटोल करते रहे और बाद में फोन बंद कर लिया।
सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर ताला लटका मिला। लखनऊ जाने पर जानकारी मिली कि मालिक समेत सभी एजेंट भाग चुके हैं। बाद में यह भी जानकारी मिली कि कंपनी पर हजारों करोड़ रुपये की ठगी के मामले दर्ज हैं।

आरोप है कि सिविल लाइंस थाने में कई बार लिखित शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने न्यायालय में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed