{"_id":"5cbf6ca3bdec22144003040f","slug":"case-file-against-father-who-raped-his-13-years-old-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी पिता पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी पिता पर रिपोर्ट दर्ज
Wed, 24 Apr 2019 01:20 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमनगंज में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी पिता के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई। मूलत: कौशाम्बी निवासी महिला इन दिनोें धूमनगंज के नीवा में रहती है। रविवार को थाने पहुंचकर उसने आरोप लगाया था कि उसके पति ने अपनी ही 13 साल की बेटी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा था कि बच्ची के बयान के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मंगलवार सुबह मां के साथ बच्ची थाने पहुंची। इस दौरान बताया कि एक दिन मां किसी काम से बाहर गई थी। तभी नशे में धुत होकर आए पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता देवनाथ पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन