{"_id":"6276be4a13842c637f05d2da","slug":"case-against-the-operator-of-parvati-hospital-for-assaulting-student-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : छात्रनेता से मारपीट में पार्वती हास्पिटल के संचालक अजय यादव पर मुकदमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : छात्रनेता से मारपीट में पार्वती हास्पिटल के संचालक अजय यादव पर मुकदमा
Sun, 08 May 2022 12:15 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 May 2022 12:15 AM IST
सार
छात्रनेता अतेंद्र सिंह का आरोप है कि वह शनिवार शाम को बालसन चौराहे के समीप पार्वती अस्पताल के सामने जूस की दुकान पर गए थे। तभी पार्वती अस्पताल के संचालक अजय यादव अपने मित्र जूस दुकानदार मनीराम यादव और अन्य अज्ञात के साथ आ गए और विवाद करने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के जार्जटाउन इलाके में बालसन चौराहे के पास दुकानदार और छात्रनेता के बीच विवाद हो गया। विवाद होते देख आसपास के दुकानदार जुट गए और एबीवीपी से जुडे़ छात्रनेता अतेंद्र सिंह को मारा पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने इस दौरान चेन भी लूट ली। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। इस दौरान थाने पर छात्रनेता के समर्थन में छात्र भी जुट गए, जिससे पुलिस ने कई थानों से फोर्स बुला ली।
विज्ञापन
छात्रनेता अतेंद्र सिंह का आरोप है कि वह शनिवार शाम को बालसन चौराहे के समीप पार्वती अस्पताल के सामने जूस की दुकान पर गए थे। तभी पार्वती अस्पताल के संचालक अजय यादव अपने मित्र जूस दुकानदार मनीराम यादव और अन्य अज्ञात के साथ आ गए और विवाद करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपियों ने मिलकर उन्हें लात-घूंसों से पीटा। इतना ही नहीं सोने की चेन और घड़ी लूट ली। सूचना पर पुलिस पहुंची। छात्रनेता से मारपीट की सूचना पर बड़ी संख्या में छात्र जार्जटाउन थाने पर जुट गए। पुलिस तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। अतेंद्र का आरोप है कि अजय यादव उनसे विधानसभा चुनाव के दौरान से ही रंजिश रखते हैं। इसी खुन्नस में उन पर हमला किया।
विज्ञापन