फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case against the inspector, lawyer's strike ends

दरोगा के खिलाफ भी केस, वकीलों की हड़ताल खत्म

Thu, 23 Jan 2020 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Case against the inspector, lawyer's strike ends
Case against the inspector, lawyer's strike ends
प्रयागराज। जिला कचहरी परिसर में दरोगा की पिटाई के मामले में नामजद आरोपित अधिवक्ता का उत्पीड़न किए जाने के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भी कचहरी में वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। अधिवक्ता की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद अधिवक्ता संघ ने निर्णय लिया है कि 23 जनवरी से न्यायिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने बताया कि अधिवक्ता छविराम यादव के साथ 17 जनवरी को कचहरी परिसर के भीतर सराय ममरेज के दरोगा अजीत उपाध्याय के द्वारा मारपीट की गई लेकिन दोषी दरोगा द्वारा अपने पद का नाजायज लाभ उठाते हुए छविराम यादव व अन्य अधिवक्ता के विरुद्ध थाना कर्नलगंज में झूठी एफ आईआर दर्ज करा दी गई। इस घटना की निंदा करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। राकेश दुबे ने यह भी बताया कि आरोपी दरोगा अजीत उपाध्याय के विरुद्ध मुकदमा कर्नलगंज थाने में दर्ज कर लिया गया है। ऐसी स्थिति में अधिवक्ताओं ने आम सभा में निर्णय लिया है कि 23 जनवरी से न्यायिक करेंगे ।
विज्ञापन

आम सभा की अध्यक्षता हरि सागर मिश्र ने और संचालन राकेश कुमार दुबे ने किया। अ शीतला प्रसाद मिश्र, संतोष कुमार यादव, लक्ष्मीकांत मिश्र, रेवती रमण त्रिपाठी, नरेंद्र मिश्र, वीरेंद्र कुमार शुक्ल, रवि कुमार त्रिपाठी, बाबूराम यादव, अमित निगम, प्रमोद सिंह, रत्नेश शुक्ल, प्रकाश दुबे, धर्मेंद्र कुमार मिश्र, अनिल कुमार शुक्ल व विकास शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed