{"_id":"61e05b8ee3f22757360af06e","slug":"case-against-39-people-including-former-sp-mla-ram-singh-patel-alleging-violation-of-code-of-conduct","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : सपा के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल समेत 39 लोगों पर मुकदमा, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : सपा के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल समेत 39 लोगों पर मुकदमा, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
Thu, 13 Jan 2022 10:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:34 PM IST
सार
कंधई थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि जोगीपुर इनरिया में प्रिंस पटेल के संयोजन में बुधवार अपराह्न तीन बजे के बाद जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
राम सिंह पटेल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव का बिगुल भले ही बज गया है, मगर कोरोना महामारी को देखते हुए चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की जनसभा, रैली समेत अन्य चुनावी कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी जोगीपुर इनरिया में जनसभा करने पर सपा के पूर्व विधायक राम सिंह पटेल समेत 39 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कंधई थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजकुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि जोगीपुर इनरिया में प्रिंस पटेल के संयोजन में बुधवार अपराह्न तीन बजे के बाद जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें सपा के पूर्व विधायक रामसिंह पटेल की मौजूदगी में बैनर-पोस्टर बांटे गए।
विज्ञापन
बाद में इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उपनिरीक्षक की तहरीर पर कंधई पुलिस ने पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, प्रिंस पटेल, मेवालाल पटेल, राजेश पटेल, गुडमैन, वाजिद अली, प्रमोद, रामभजन पटेल, जनक, वकील, शकील, महेंद्र वर्मा, जितेंद्र यादव, भैयाराम, दयाशंकर गुप्ता, श्यामचरण, महेंद्र पटेल, बिंदेश, राम प्रताप व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन