फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   car hit the divider after crushing two youths crossing the road, they were driving the vehicle under influenc

Prayagraj : सड़क पार कर रहे दो युवकों को रौंदने के बाद डिवाइडर से टकराई कार, नशे में चला रहे थे वाहन

Mon, 19 May 2025 01:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 May 2025 01:31 PM IST
सार

मिर्जापुर राजमार्ग पर महुआरी गांव के सामने रविवार शाम सड़क पार कर रहे दो लोगों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खडे़ माल वाहक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई।

विज्ञापन
car hit the divider after crushing two youths crossing the road, they were driving the vehicle under influenc
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

मिर्जापुर राजमार्ग पर महुआरी गांव के सामने रविवार शाम सड़क पार कर रहे दो लोगों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खडे़ माल वाहक को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कार में बैठे छह लोग भागने लगे। दो को मौजूद लोगों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कला गांव निवासी 45 वर्षीय कमलेश कुमार निषाद बिल्डिंग बनाने का सामान किराये पर देता था। रविवार को वह सामान पहुंचाकर अपने पड़ोसी 40 वर्षीय महाबली के साथ घर लौट रहा था। महुवारी के समीप गाड़ी खड़ीकर दूसरी साइड पर पान खाने चले गए। लौटने लगे तो सड़क पार करते समय शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंदते हुए पास खड़े माल वाहक से टकराने के बाद डिवाइडर से जा भिड़ी।
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों के शव को अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिवार वाले पहुंच गए। मृतक कमलेश और महाबली के दो-दो बच्चे हैं। वहीं लोगों की माने तो कार में मौजूद लोग नशे में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed