{"_id":"5fe247c78ebc3e3ba6420ee6","slug":"car-driver-miscreants-kidnapped-truck-driver-four-arrested-naini-news-ald294738191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को किया अगवा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को किया अगवा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
Car driver miscreants kidnapped truck driver, four arrested
क्षेत्र के नैनी सेंट्रल जेल नेहरू द्वार के समीप कार सवार चार युवकों ने एक ट्रक चालक को अगवा कर उससे 25 हजार रुपये की फिरौती मांगी। न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घेरेबंदी करके चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से ट्रक चालक को छुड़ा लिया। ट्रक चालक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चारों का चालान कर दिया गया।
सुल्तानपुर जनपद के कूड़ेभार थानांतर्गत जज्जौर गांव निवासी इंद्रजीत यादव पुत्र उदय नारायण यादव ट्रक चालक है। वह मंगलवार सुबह ट्रक लेकर शहर की ओर जा रहा था।
क्षेत्र के नेहरू द्वार के समीप पहुंचने पर ट्रक व एक कार में हल्की टक्कर हो गई। कार सवार चार युवकों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगे। बात आगे बढ़ी तो युवकों ने ट्रक चालक को जबरन उक्त कार से अगवा कर शहर की ओर निकल भागे।
विज्ञापन
इसी दौरान कार सवार युवकों ने ट्रक चालक से दूसरे चालक का नंबर प्राप्त कर उसके मोबाइल पर अगवा कर चालक को छोड़ने के लिए 25 हजार रुपये की मांग करने लगे। जैसे ही घटित वारदात की सूचना नैनी इंस्पेक्टर जीतेंद्र कुमार सिंह को मिली तो उन्होंने जेल रोड पुलिस चौकी प्रभारी विमलेश त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल शकील खान, राम अवध यादव व इसरार अहमद के नेतृत्व में एक टीम गठित किया।
पुलिस टीम ने लगभग तीन घंटे के अंदर ही कार सवार चारों युवकों को प्रयागपुरम के समीप गिरफ्तार कर ट्रक चालक को मुक्त कराया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवकों में छोटा बाघड़ा, कर्नलगंज निवासी शाश्वत नौटियाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद नौटियाल, गौरव शर्मा पुत्र कृपा शंकर, अमन गुप्ता पुत्र ईश्वरदीन गुप्ता व महेश गुप्ता पुत्र राजन गुप्ता हैं। पुलिस ने भुक्तभोगी उक्त ट्रक चालक की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।