फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cantt board vice president election can be done directly like mayor

मेयर की तरह सीधे हो सकता है कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष का चुनाव

Fri, 16 Jul 2021 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 12:51 AM IST
सार

  • उपाध्यक्ष का चुनाव बोर्ड सदस्य की जगह छावनी क्षेत्र में रहने वाली जनता से करवाने की तैयारी

विज्ञापन
Cantt board vice president election can be done directly like mayor
चुनाव

विस्तार

नगर निगम के मेयर की तर्ज पर कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष का चुनाव आने वाले दिनों में हो सकता है। इस संबंध में आवश्यक बदलाव की कार्रवाई शुरू हो गई है। सब कुछ ठीक रहा तो उपाध्यक्ष का चुनाव बोर्ड सदस्य की बजाय छावनी क्षेत्र में रहने वाली जनता ही करेगी। 
विज्ञापन


दरअसल वर्ष 2012 में रक्षा मंत्रालय ने छावनी क्षेत्र में व्यापक सुधार, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के अधिकारों की समीक्षा के लिए बासु कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने इसकी रिपोर्ट काफी पहले रक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट दे दी है। सिफारिशों में कमेटी ने छावनी उपाध्यक्ष का चुनाव मेयर की तरह सीधे कराने की बात कही है। अभी तक छावनी उपाध्यक्ष का चुनाव चुने हुए मेंबर आपस में वोट डालकर करते थे। इस तरह उपाध्यक्ष को चुनने में खरीद-फरोख्त के आरोप लगते थे। इसके साथ ही कमेटी ने उपाध्यक्ष और निर्वाचित सदस्यों के अधिकारों में बढ़ोतरी की पैरवी भी की है।
विज्ञापन


इसके अलावा कैंट एक्ट 2020 के तहत रक्षा मंत्रालय ने कैंट क्षेत्र की जनता से आपत्ति और सुझाव मांगे थे। इसमें बोर्ड सात सदस्यों के अलावा आठवां पद उपाध्यक्ष का रखे जाने की बात थी। लेकिन अब चर्चा यही है कि जनता द्वारा ही बोर्ड उपाध्यक्ष को चुना जा सकता है। इसके लिए संसद के मानसून सत्र में कैंटोनमेंट बिल के पेश होने की बात बताई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो उपाध्यक्ष को बोर्ड सदस्यों की बजाय सीधे जनता वोट देकर चुनेगी। छावनी परिषद के अधिशासी अधिकारी माने अमित कुमार बाबूराव का कहना है कि इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। यह निर्णय दिल्ली से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed