फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candle march in protest against the provisions of SCST

एससीएसटी के प्रावधानों के विरोध में कैंडल मार्च

Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 11 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
Candle march in protest against the provisions of SCST
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सनातन एकता मिशन के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने मिलकर एससीएसटी के प्रावधानों के विरोध में शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए जा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस मसले पर संसद की ओर से पारित काले कानून को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस कानून से एससीएसटी एक्ट के दुरुपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे सिविल लाइंस हनुमन निकेतन के पास से कैंडिल मार्च निकाला गया। इसमें हाथों में तख्तियां लिए वकील, चिकित्सक, शिक्षक, साहित्यकार शामिल थे। सुभाष चौराहे पर पहुंचकर कैंडल मार्च सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान एससीएसटी एक्ट पर संशोधन बिल वापस लो... तुष्टीकरण की नीति नहीं चलेगी.... काला कानून वापस लो... जैसे नारे लगाए जा रहे थे। यहां मिशन के अध्यक्ष अशोक कुमार पाठक ने कहा कि इस एक्ट को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का आदेश आम नागरिकों के नैसर्गिक अधिकारों के अनुरूप था। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के अरुण तिवारी, राजेंद्र पांडेय, शैलेंद्र अवस्थी,सहदेव मुखर्जी, रामनरेश तिवारी पिंडीवासा, योगेश तिवारी, नीरज दीक्षित, अनूप तिवारी, हीरामणि त्रिपाठी, धनंजय राय, विनोद पांडेय, देवराज पाठक, दीपक मिश्रा, राजेंद्र तिवारी दुकान जी, गिरीश मिश्रा, जयेश अग्रवाल समेत तमाम लोग शामिल थे। उधर, श्रीजी सेवा संस्थान परिसर में हुई बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पं. सत्यम कृष्ण शास्त्री ने केंद्र सरकार पर सवर्ण विरोधी होने का आरोप लगाया। एससीएसटी कानून में संशोधन से समाज में खाई बढ़ेगी।
विज्ञापन


दिल्ली के जंतर मंतर पर संविधान जलाने और आंबेडकर के खिलाफ नारे लगाने वालों के विरोध में शुक्रवार को जनवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। बालसन चौराहे से आंबेडकर प्रतिमा तक निकाले गए जुलूस में सामाजिक न्याय मोर्चा, जनवादी छात्र सभा, भारत सहयोग संघ, मानववादी छात्र युवजन सभा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। सछास की नेहा यादव ने इविवि के महिला छात्रावास से 50 छात्राओं से साथ निकलकर जुलूस का समर्थन किया। सभा में आशुतोष भारतीय, दिनेश चौधरी, गोरख नाथ सिंह, अमित पटेल ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed