{"_id":"5e8633728ebc3e767940d9f8","slug":"candidates-under-stress-demand-to-postpone-pcs-mains-allahabad-news-ald2724623147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव में अभ्यर्थी, पीसीएस मेंस टालने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव में अभ्यर्थी, पीसीएस मेंस टालने की मांग
विज्ञापन
Candidates under stress, demand to postpone PCS mains
लॉक डाउन फंसे छात्र, पाठ्य सामग्री के लिए परेशान
कोचिंग संस्थान भी बंद, परीक्षा की तैयारी भी प्रभावित
प्रयागराज, 2 अप्रैल। लॉक डाउन में फंसे पीसीएस मेंस के अभ्यर्थी तनाव में हैं और उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अध्यक्ष से मुख्य परीक्षा टालने की मांग की है। अभ्यर्थियों का कहना है कि लॉक डाउन होने के कारण सबकुछ ठप पड़ा है। यहां तक कि उन्हें जरूरी पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है।
पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा 20 अप्रैल से प्रस्तावित है और देश में 14 अप्रैल तक लॉक डाउन घोषित किया गया है। भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष कौशल सिंह एवं अन्य प्रतियोगी छात्रों ने ईमेल के माध्यम से आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजकर उन्हें पीसीएस मेंस से जुड़े अभ्यर्थियों की दिक्कतों से अवगत कराया है। पत्र के माध्यम से अध्यक्ष को बताया गया है कि लॉक डाउन के दौरान जो छात्र जहां था, वहीं फंस गया। बहुत से अभ्यर्थी ऐसे स्थानों में फंसे हुए हैं, जहां उनके लिए पाठ्यक्रम सामग्री उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा लॉक डाउन में सभी कोचिंग संस्थान भी बंद कर दिए गए हैं। जो अभ्यर्थी आवेदन की हार्ड कॉपी आयोग में जमा नहीं कर सके थे, लॉक डाउन में डाक सेवाएं ठप हो जाने से आवेदन भी जमा नहीं हो पा रहे हैं।
जगह-जगह फंसे छात्रों के पास यातायात का कोई संसाधन भी उपलब्ध नहीं है। अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावित होने से छात्र काफी तनाव हैं। लॉक डाउन 14 अप्रैल तक लागू रहेगा और इसके पांच दिन बाद परीक्षा शुरू होनी है। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास काफी कम समय रह गया है। आयोग के अध्यक्ष से मांग की गई है कि मानवीय आधार पर पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी जाए, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन
शहर लौटी छात्रा को हॉस्टल में रखने से इनकार
प्रतियोगी छात्र संगीता सिंह को भी पीसीएस-2019 की मुख्य परीक्षा में शामिल होना है। लॉक डाउन से पहले सुल्तानपुर में संगीता के एक रिश्तेदार का निधन हो गया था और संगीता वहां चली गईं थी। लॉक डाउन में वह सुल्तानपुर में ही फंस गईं। संगीता प्रयागराज के जॉर्जटाउन स्थित एक महिला हॉस्टल में रहती हैं और उनकी पुस्तकें हॉस्टल के कमरे में ही रखी थीं। बृहस्पतिवार को संगीता जैसे-तैसे प्रयागराज पहुंची लेकिन हॉस्टल में उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। सूचना पाकर संगीता के कुछ मित्र पहुंचे और इसके बाद संगीता के ठहरने के लिए दूसरी जगह व्यवस्था की गई।