Prayagraj : शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने महाधरने में दिखाई महाताकत, सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा आंदोलन
प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थी शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर महाधरना देंगे। आयोग पर अभ्यर्थियों का धरना लगातार 10वें दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा।
विस्तार
प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर महाधरना दिया। आयोग पर अभ्यर्थियों का धरना लगातार 11वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान सरकारके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। अभ्यर्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
शुक्रवार को महाधरने के मद्देनजर आयोग पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। लगातार 11वें दिन अभ्यर्थियों का धरना जारी रहा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रात से ही डंटे थे। सुबह होने के बाद भीड़ बढ़ गई। बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थियों ने महाधरने में हिस्सा लिया। महाधरने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल रही।
सपा और कांग्रेस ने दिया समर्थन
सपा और कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर धरने को समर्थन दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट किया है, ‘जिसने किया भावी शिक्षकों का बुरा हाल, न रहेगी वह सरकार, बहुत हुआ अत्याचार। जब तक विज्ञापन नहीं, तब तक समापन नहीं।’ वहीं, कांग्रेस ने मुर्गा बने अभ्यर्थियों की फोटो को पोस्ट करते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.