फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates protested at the Education Service Selection Commission, assurance of TGT on 30 and 31 July

Prayagraj : शिक्षा सेवा चयन आयोग पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, 30 और 31 जुलाई को टीजीटी का आश्वासन

Mon, 16 Jun 2025 07:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 07:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर टीजीटी परीक्षा की स्थिति स्पष्ट करने को लेकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी छात्रों ने जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन
Candidates protested at the Education Service Selection Commission, assurance of TGT on 30 and 31 July
शिक्षा सेवा आयोग पर प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पर टीजीटी परीक्षा की स्थिति स्पष्ट करने को लेकर युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में प्रतियोगी छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। प्रतियोगी की जिद थी की आयोग की अध्यक्ष से ही वार्ता करेंगे, लेकिन अध्यक्ष लखनऊ में थीं ऐसे में परीक्षा नियंत्रक देवेन्द्र प्रताप सिंह से वार्ता हुई। जिसमें अवगत कराया गया कि 30 व 31 जुलाई 2025 को टीजीटी की परीक्षा कराने को लेकर शासन से सहमति के लिए अध्यक्ष लखनऊ गई हैं। अनुमति मिलते ही नोटिस जारी कर दी जाएगी

विज्ञापन


साथ ही पीजीटी की परीक्षा को लेकर अगस्त के अंतिम सप्ताह में हर हाल में परीक्षा कराने की बात कही। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह से परीक्षा की तिथियों में बार-बार बदलाव को लेकर नाराजगी भी जताई तो उन्होंने स्पष्ट बताया कि हमारी तैयारी पूरी है। परीक्षा हर हाल में होगी। इस अवसर पर प्रभाकर सिंह परिहार,बी एम भरद्वाज, अमित पांडेय,अंबरीष शुक्ल,सत्य प्रकाश सिंह,रिश्ते कुमार सिंह,राम जी सिंह,के डी वर्मा,दीपक,अशोक,पवन,विनय, अंकित,हर्ष,महेश,ओम प्रकाश यादव सहित सैकड़ों अभ्यर्थी सामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed