फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates got question papers of 135 exams sitting at home

Prayagraj News: अभ्यर्थियों को घर बैठे मिले 135 परीक्षाओं के प्रश्न पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Candidates got question papers of 135 exams sitting at home
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को घर बैठे महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर नि:शुल्क उपलब्ध करा रहा है। आयोग ने 135 परीक्षाओं के प्रश्न पत्र अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। इसमें पूर्व में आयोजित सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा के प्रश्न पत्र भी शामिल हैं। इस भर्ती के लिए नई परीक्षा जल्द ही होने वाली है और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

यूपीपीएससी की वेबसाइट पर सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020, पीसीएस जे परीक्षा-2012, 2013, 2015, 2016, 2018 एवं 2022, सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2019 एवं 2021, पीसीएस मुख्य परीक्षा-2019, 2020 एवं 2023, स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा-2017, 2021 एवं 2023 समेत कई अन्य परीक्षाओं के प्रश्न पत्र अपलोड किए गए हैं।
विज्ञापन

आयोग ने बीते 27 मई को सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2020 के प्रश्न पत्र अपलोड किए हैं। राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और लोकसभा चुनाव के बाद आयोग किसी भी दिन परीक्षा की तिथि घोषित कर सकता है। राज्य कृषि सेवा के पदों पर पहले पीसीएस परीक्षा के माध्यम से भर्ती होती थी लेकिन 2020 से राज्य कृषि सेवा का अलग संवर्ग बनाकर इसकी परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 में जारी विज्ञापन के माध्यम से पहली बार अलग से परीक्षा आयोजित कर राज्य कृषि सेवा के पदों पर भर्ती की गई। चार साल बाद वर्ष 2024 में इस परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया है। ऐसे में इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पिछली परीक्षा के प्रश्न पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाने से परीक्षा की तैयारी में काफी मदद मिलेगी।

इसके साथ ही आयोग की वेबसाइट पर पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा के पेपर भी अपलोड हैं। पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा में पहली बार वैकल्पिक विषयों को हटाते हुए उनकी जगह यूपी विशेष सामान्य अध्ययन के दो नए प्रश्न पत्र शामिल किए गए। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने पीसीएस-2024 के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें भी पिछली परीक्षा के प्रश्न पत्र के लिए बाजार में भटकना नहीं पड़ेगा, बल्कि घर बैठे प्रश्न पत्र मिल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed