फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates got confused with questions related to general awareness

Prayagraj News: सामान्य जागरूकता से जुड़े प्रश्नों में उलझे अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Candidates got confused with questions related to general awareness
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में दाखिले के लिए बुधवार को आयोजित परास्नातक प्रवेश परीक्षा में सामान्य जागरूकता से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों को उलझाया।
विज्ञापन

हालांकि, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, तार्किक व मानसिक क्षमता से जुड़े प्रश्न अभ्यर्थियों को आसान लगे। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित व स्तरीय रहा। बुधवार को पीजीटीएटी-2 और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। दो पालियों में हुई परीक्षा के लिए 16-16 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

इविवि के प्रवेश निदेशक प्रो. जेके पति के अनुसार सुबह 9:10 से 11:40 बजे तक की पाली में पीजीएटी-2 व आईपीएस के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 1451 अभ्यर्थियों में से 1239 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 212 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, अपराह्न दो से 4:10 की पाली में हुई पीजीएटी-2 के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 1705 अभ्यर्थियों में से 1422 परीक्षार्थी उपस्थित व 283 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 जून को सुबह 10:30 से दोपहर 12.30 बजे पीजीएटी-1 के पाठ्यक्रमों की ऑफलाइन और सुबह 10.30 से दोपहर 12.40 बजे तक ऑनलाइन मोड में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा 13 जून को पूरी होगी। इविवि में पीजी के 61 विषयों की 7,231 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं, जिसके लिए 32,867 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed