{"_id":"5f01a9098ebc3e42f100288e","slug":"candidate-confused-about-lt-grade-result17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड रिजल्ट को लेकर बढ़ा असमंजस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड रिजल्ट को लेकर बढ़ा असमंजस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के रिजल्ट पर बढ़ा असमंजस ० परिणाम आएगा या निरस्त होगी परीक्षा, यूपीपीएससी ने स्पष्ट नहीं की स्थिति ० हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के पेपर लीक मामले में अटकी जांच
विज्ञापन
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के तहत हिंदी एवं सामाजिक विज्ञान के लंबित परिणाम को लेकर असमंजस की स्थिति बढ़ती जा रही है। इन दोनों विषयों के पेपर लीक मामले की जांच अटकी हुई है और एसटीएफ ने अब तक चार्जशीट दाखिल नहीं की है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इन दो विषयों का रिजल्ट जारी करेगा या परीक्षा को ही निरस्त कर देगा, इस पर आयोग ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। वहीं, अभ्यर्थियों की ओर से लिखित रूप से जानकारी मांगे जाने के बाद भी आयोग ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा ३१ जुलाई २०१८ को आयोजित की गई थी। इसके तहत १५ विषयों में शिक्षकों के १०७६८ पदों पर भर्ती होनी है। पेपर लीक मामले में दो सबसे प्रमुख विषयों हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय का रिजल्ट फंस गया, जबकि अन्य १३ विषयों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया। इन विषयों में चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। साथ ही जो अभ्यर्थी आयोग में अपने अभिलेखों का सत्यापन नहीं करा पाए थे, उन्हें एक अन्य प्रदान किया गया है। लेकिन, आयोग ने हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के लंबित परिणाम पर कोई निर्णय नहीं लिया है। ऐसे में रिजल्ट को लेकर अभ्यर्थियों के बीच असमंजस बढ़ता जा रहा है। प्रतियोगी छात्रों को आशंका है कि १३ विषयों के चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद हिंदी और सामाजिक विज्ञान के रिजल्ट को लेकर स्थिति और खराब हो जाएगी। आयोग ने आरओ/एआरओ-२०१६ की प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक मामले के कारण ही निरस्त कर दी थी और अब परीक्षा दोबारा कराई जानी है। ऐसे में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को चिंता सता रही है कि कहीं हिंदी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा को भी निरस्त न कर दिया जाए। अभ्यर्थियों ने इन दोनों विषयों के रिजल्ट के लिए पूरा जोर लगा रखा है। हिंदी में एलटी ग्रेड शिक्षक के १४३३ और सामाजिक विज्ञान में १८५४ पद हैं। अभ्यर्थियों ने आयोग से भी लिखित रूप से जानकारी मांगी है कि किन कारणों से परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है। हालांकि अभ्यर्थियों को दो हफ्ते बाद भी अभ्यर्थियों को कोई जवाब नहीं मिल सका है। उधर, अभ्यर्थियों को पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से चार्जशीट दाखिल किए जाने का भी इंतजार है, ताकि रिजल्ट के लिए आयोग पर दबाव बनाया जा सके। एलटी समर्थक मोर्चा के संयोजक विक्की खान और प्रतिनिधि अनिल उपाध्याय का कहना है कि एक लाख से अधिक अभ्यर्थी हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग उनके भविष्य से खिलवाड़ नहीं कर सकता। उसे रिजल्ट जारी करना होगा। चार्जशीट के मसले पर वाराणसी के एसएसपी से वार्ता करने के लिए १० जुलाई तक एक प्रतिनिधिमंडल वाराणसी जाएगा।
विज्ञापन