फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Campaign will start from Tarachand, Shatabdi Boys, KPUC

Allahabad University: ताराचंद, शताब्दी ब्वॉयज, केपीयूसी से शुरू होगा अभियान

Sun, 07 Jan 2024 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Jan 2024 02:00 AM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्रावासों में अवैध कब्जा हटाने के लिए आठ जनवरी से अभियान शुरू होने जा रहा है। शनिवार को इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई।

विज्ञापन
Campaign will start from Tarachand, Shatabdi Boys, KPUC
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छात्रावासों में अवैध कब्जा हटाने के लिए आठ जनवरी से अभियान शुरू होने जा रहा है। शनिवार को इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई। पहले दिन यानी सोमवार को डॉ. ताराचंद छात्रावास, शताब्दी ब्वॉयज छात्रावास और केपीयूसी छात्रावास में अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही चीफ प्रॉक्टर ने सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों से वैध छात्राें की लिस्ट भी उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन


इविवि के चीफ प्रॉक्टर डॉ. राकेश सिंह के अनुसार यह अभियान लगातार चार दिनों तक विश्वविद्यालय के 10 हॉस्टलों में चलाया जाएगा। नौ जनवरी को डायमंड जुबली हॉस्टल एवं एएन झा हॉस्टल, 10 जनवरी को जीएन झा हॉस्टल एवं पीसीसीबी हॉस्टल और 11 जनवरी को एसआरके हॉस्टल, सर सुंदर लाल हॉस्टल एवं हॉलैंड हॉल हॉस्टल में अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


अभियान के लिए पुलिस प्रशासन ने भी पुलिस बल उपलब्ध कराने पर सहमति दे दी है। शनिवार को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में हुई अधीक्षकों की बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। सभी हॉस्टलों के अधीक्षकों से वैध अंत:वासियों की लिस्ट भी मांगी गई है, ताकि अभियान के दौरान वैध अंत:वासियों के भी प्रवेश संबंधी आवश्यक दस्तावेजों एवं फोटो का भौतिक सत्यापन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कई हॉस्टलों से शिकायत आई है कि जिन छात्रों के नाम कमरे आवंटित हैं, उनमें कोई दूसरा व्यक्ति रहता है। ऐसे ही लोगों हॉस्टलों से जारी अराजक गतिविधियों में लिप्त हैं और हॉस्टल प्रशासन के पास इनका कोई रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं है। अभियान के दौरान हॉस्टलों के जिन कमरों में अवैध कब्जा है, उन कमरों पर इविवि प्रशासन अपना ताला लगा देगा। इसके बाद खाली कराए गए कमरे छात्रों को नए सिरे से आवंटित किए जाएंगे


गौरतलब है कि पिछले दिनों हॉस्टलों में लगातार घटनाएं हुईं। दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच जमकर मारपीट, पत्थरबाजी, बमबाजी और गोलीबारी की घटना हुई। इसके बाद एक हॉस्टल में बम बनाते वक्त पीजी के छात्र का हाथ उड़ गया। इविवि प्रशासन ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि हॉस्टलों के कमरों में बड़ी संख्या में अवैध कब्जा है। इसी वजह से इविवि प्रशासन ने हॉस्टलों में अवैध कब्जे के खिलाफ अभियान चलाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed