फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cache of polythene held in Naini raid

नैनी में छापा मार कर पकड़ा पॉलीथिन का जखीरा

Fri, 22 Jan 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Fri, 22 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cache of polythene held in Naini raid

नैनी/इलाहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से पॉलीथिन पर प्रतिबंध के लिए 22 दिसंबर को अधिसूचना और 21 जनवरी से पूरे प्रदेश में पॉलीथिन कैरीबैग के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश के बाद इसके खिलाफ बृहस्पतिवार को ही नगर निगम ने अब तक सबसे बड़ी कार्रवाई की। नैनी के चक रघुनाथ स्थित स्थित एक तहखाने में छापा मारा। यहां 11 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन मिली। कार्रवाई के दौरान व्यापारी ने जबरदस्त विरोध किया। अफसरों को तहखाने में घुसने और बंद करने का भी प्रयास किया। साथ गई नैनी थाने की पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसके बाद पॉलीथिन जब्त करने के साथ व्यापारी से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पूरी कार्रवाई में निगम ने 11 क्विंटल 20 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की।

विज्ञापन

नगर निगम के जोनल अधिकारी एस जुबैर, शहरी मिशन प्रबंधक राजकुमार द्विवेदी के नेतृत्व में नैनी थाने की पुलिस के साथ दस्ते ने नैनी बाजार से कार्रवाई शुरू की। नई बाजार, विनोवा नगर, एडीए मोड़, सब्जी मण्डी में एक दर्जन दुकानों से करीब 20 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने के साथ 55 सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। इस बीच एकजुट हुए व्यापारियों ने पॉलीथिन फैक्ट्रियां बंद कराने की मांग को लेकर कार्रवाई का विरोध किया। साथ चल रही पुलिस बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा।

विज्ञापन

इस बीच अफसरों को सूचना मिली की चक रघुनाथ एडीए मोड़ स्थित स्टाकिस्ट संजीव गुप्ता ने तहखाना बना रखा है, जहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन रखी है। सूचना पर दस्ता मौके पर पहुंचा तो व्यापारी ने तहखाने का ताला खोलने से इंकार कर दिया। इस बीच अफसरों से धक्कामुक्की भी की। पुलिस के साथ अफसरों ने तहखाने में घुसने का प्रयास किया तो वहां जुटे व्यापारियों ने उन्हें बंद करने का प्रयास किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच इसकी सूचना नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर को दी गई। कुछ देर में वहां भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। इसके बाद तहखाने की तलाशी ली गई। वहां तीन कमरों में 11 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई। पॉलीथिन जब्त करने के साथ व्यापारी को नैनी थाने लाया गया। यहां उससे 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुश्रवण सहायक राम  कुमार विश्वकर्मा, निगम के  सफाई एवं खाद्य निरीक्षक फूल चन्द्र पटेल शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed