फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet Minister Nandi tied rakhi to women police officers and constables in police lines.

प्रयागराज : कैबिनेट मंत्री नंदी ने पुलिस लाइंस में महिला पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों से बंधवाई राखी

Thu, 31 Aug 2023 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 31 Aug 2023 05:21 PM IST
सार

महिला सिपाहियों ने इस मौके पर मंत्री नंद गोपाल की आरती की। उन्हें टीका और अक्षत लगाया और इसके बाद राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। बदले में मंत्री ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और उपहार दिया।

विज्ञापन
Cabinet Minister Nandi tied rakhi to women police officers and constables in police lines.
पुलिस लाइन में मंत्री नंदी ने महिला पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों से बंधवाई राखी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रयागराज पुलिस लाइन में अनूठे अंदाज़ में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। मंत्री नंदी ने पुलिस लाइंस सभागार प्रयागराज में जाकर महिला पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों से राखी बंधवाई। रक्षाबंधन के त्यौहार पर इन महिला सिपाहियों को घर और भाइयों की कमी न महसूस हो, इसलिये मंत्री नंदी खुद पुलिस लाइंस गए और राखी बंधवाई।

विज्ञापन




महिला सिपाहियों ने इस मौके पर मंत्री नंद गोपाल की आरती की। उन्हें टीका और अक्षत लगाया और इसके बाद राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। बदले में मंत्री ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और उपहार दिया। मंत्री को राखी बांधकर महिला सिपाहियों के चेहरे पर खुशी साफ़ तौर पर झलक रही थी।

विज्ञापन

Cabinet Minister Nandi tied rakhi to women police officers and constables in police lines.
मंत्री नंदी ने रक्षाबंधन पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं से बंधवाई राखी। - फोटो : अमर उजाला।

मंत्री नंदी की कलाई पर सैकड़ों बहनों ने बांधी नेह की डोर

 नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बृहस्पतिवार को  भाई बहन के परस्पर स्नेह का पर्व रक्षाबंधन बहुत ही खास अंदाज में मनाया। मंत्री नंदी द्वारा साउथ मलाका रामबाग स्थित प्रयाग संगीत समिति परिसर में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन किया गया। जहां प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा एवं विभिन्न क्षेत्रों से आई 900 बहनों ने कैबिनेट मंत्री नंदी के हाथों में राखी बांधा। मंत्री ने सभी को उपहार भी दिया।

मंत्री नन्दी ने एक-एक बहन से की मुलाकात
रक्षाबंधन पर बहनों के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए प्रयाग संगीत समिति परिसर को सजाया गया था। जहां मंत्री नंदी ने एक एक बहन से मुलाकात की। बहनों ने तिलक लगाकर मंत्री नन्दी के कलाई में राखी बांधी और मिठाई खिलाई। मंत्री ने भी बहनों को उपहार दिया। वहीं हर संभव मदद का वादा किया।

विज्ञापन

Cabinet Minister Nandi tied rakhi to women police officers and constables in police lines.
मंत्री नंदी ने कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं से बंधवाई राखी। - फोटो : अमर उजाला।

योगी सरकार में कानून का राज, खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं बहनें

मंत्री नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार में कानून का राज है। जहां गुंडों, माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं हैं। आज घर से निकलने के बाद बहन बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। गुंडों, बदमाशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। ताकि बहनें बिना किसी डर के घर के बाहर निकल सकें।

बहनें बोली, मंत्री नंदी बेहद सरल और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं

महिलाओं का कहना था कि मंत्री नंदी बेहद सरल और जमीन से जुड़े एक ऐसे व्यक्ति हैं जिनको सभी वर्ग के लोग की कद्र है। कुछ महिलाएं तो ऐसी थीं जो मंत्री नंदी को कई सालों से राखी बांधती आ रही हैं। इस दौरान सभी महिलाएं बेहद खुश नजर आईं। उधर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भी सभी महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनको किसी तरह की समस्या नहीं होगी। वह एक भाई की तरह फर्ज निभाएंगे। तकरीबन 2 घंटे तक चले इस कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग मोहल्लों से आई 900 बहनों ने मंत्री नंदी की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed