फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   By leaving the soldier recruitment examination organically , relief will not

सिपाही भर्ती परीक्षा छूटने से हुआ बवाल, नहीं मिलेगी राहत

Mon, 05 Oct 2015 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Oct 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से केंद्रीय सुरक्षा बलों, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी सहित अन्य के लिए हुई परीक्षा में तय समय से देर से पहुंचने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई। आयोग की ओर से परीक्षा शुरू होने से पहले 9.30 बजे और दो बजे परीक्षा केंद्रों के गेट बंद करने की सूचना के बाद भी परीक्षार्थी समय से नहीं पहुंचे। समय से केंद्र पर नहीं पहुंचने पर परीक्षार्थियों को अंदर जाने से रोक दिया गया। केंद्र पर अंदर प्रवेश से रोके जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक जेपी गर्ग का कहना है कि देर से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने वालों को कोई छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


धूमनगंज के बालमित्रा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से वंचित अभ्यर्थियों ने केंद्र के अंदर घुसकर परीक्षा दे रहे तीन परीक्षार्थियों की कॉपी फाड़ डाली। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। एसएससी के अधिकारियों ने जिन परीक्षार्थियों की कॉपी फाड़ी गई थी उन्हें दूसरी कॉपी देकर परीक्षा पूरी करवाई। एसएससी के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर हंगामे के बाद भी पूरी परीक्षा बिना किसी बाधा केपूरी कराई गई। शहर के जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस के एक स्कूल से परीक्षा से वंचित किए जाने पर अभ्यर्थियों ने धोबीघाट पर चक्का जाम किया। इसके साथ कई परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की परीक्षा छूट गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed