फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessmen will oppose the raids of GST officers

जीएसटी अफसरों के छापों का विरोध करेंगे व्यापारी

Wed, 23 Dec 2020 01:08 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Businessmen will oppose the raids of GST officers
जीएसटी कमिश्नर की ओर से एसआईवी छापे की घोषणा पर व्यापारियों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और विरोध जताया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में कहा कि हर जिले में छापा के लिए पहुंची टीम का घेराव किया जाएगा। उन्होंने एसआईवी छापे के आदेश को तत्काल वापस लिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने जीएसटी, आयकर, टीडीएस, रिटर्न देर से जमा करने पर पेनाल्टी ब्याज एवं जुर्माना माफ किए जाने की मांग की। उन्होंने लाकडाउन के दौरान का बिजली बिल भी माफ किए जाने की मांग की। तीन महीने का सीसी लिमिट आदि माफ किए जाने की भी मांग की। बनवारी लाल ने छोटी-छोटी गलतियों पर मुकदमा लिखाए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

साथ ही ऐसे मामलों में जल्द से जल्द फाइनल रिपोर्ट लगाने की मांग की। उन्होंने मंडी शुल्क माफ किए जाने के साथ टोल टैक्स आधा किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर अलग-अलग स्तर पर आठ बार ज्ञापन दिए गए। कई का समाधान भी निकला है। प्रेसवार्ता में उन्होंने व्यापारियों से संबंधित अन्य मुद्दे भी उठाए और उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बैठक में व्यापारियों ने सभी मांगों का समर्थन किय ा था। साथ ही इन्हें पूरा करने के लिए लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। बैठक में रमेश अग्रहरि, विजय अरोरा, सुहैल अहमद, सुशील खरबंदा, शिवशंकर सिंह, मो.कादिर, आशीष केसरवानी, आमे, महमूद खान, राजेश अग्रवाल, राणा चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed