{"_id":"572121194f1c1b6907a92735","slug":"bus-full-of-kids-stuck-in-the-pit-at-atala","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटाला में गड्ढे में फंसी बच्चों से भरी बस, टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटाला में गड्ढे में फंसी बच्चों से भरी बस, टला बड़ा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 28 Apr 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
अटाला में मजीदिया इस्लामिया कालेज के सामने पाइप लाइन फटने से हुए गड्डे में फसी स्कूली बस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं वर्ना बड़ा हादसा होता। गड्ढे में बस के फंसने पर उसमें डरे-सहमे बैठे बच्चे रोने लगे। अफरातफरी के बीच वहां मौजूद लोगों ने तत्काल बच्चों को बस से बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन मांगकर गड्ढे में फंस बस को बाहर निकाला गया।
इन दिनों अटाला में केबिल बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़क पर ड्रील मशीन से छेद किया जा रहा है। पांच दिन पहले ड्रीलिंग के दौरान मजीदिया इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने चौराहे पर पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। उसे दुरुस्त करने लिए सड़क पर गड्ढा खोदा गया था। पाइप लाइन की मरम्मत के बाद गड्ढा पाटा नहीं गया। बुधवार को दिन में करीब एक बजे उधर से गुजर रही स्कूली बस गड्ढे में फंस गई। यह देख आसपास के लोग बस की ओर दौड़े। बस में से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया। इसके बाद बस को भी बाहर निकालने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद भी बस नहीं निकली तो क्रेन मंगाई गई।