{"_id":"6a1359db023566bcb80b5fc0","slug":"burnt-lineman-dies-family-blocks-road-demanding-compensation-allahabad-news-c-407-1-ggp1015-15208-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: झुलसे लाइनमैन की मौत, मुआवजे के लिए परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: झुलसे लाइनमैन की मौत, मुआवजे के लिए परिजनों ने लगाया जाम
Mon, 25 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 25 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतापपुर मृतक शिव पूजन की फाइल फोटो
सरायममरेज थाना क्षेत्र के मियां का पुरा चौराहे पर खंभे पर बिजली का तार जोड़ते समय झुलसे अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को मुआवजे के लिए परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम हंडिया एवं बिजली विभाग के एसडीओ के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
बीते 17 मई को आंधी और पानी के दौरान बिजली का तार टूटकर गिर गया था। उसी की मरम्मत के लिए फूलपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर बरेसता निवासी शिवपूजन गौड़ (45) खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहे थे। इस दौरान वे झुलस गए थे। उनका एसआरएन अस्पताल के बाद लखनऊ में इलाज चल था। शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई। रविवार को सुबह शव घर पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने मियां का पुरा चौराहे पर जाम लगा दिया। वे बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगे जिससे आवागमन बाधित हो गया। परिजन 30 लाख रुपये, सरकारी नौकरी और आवास की मांग पर अड़े थे।
सूचना पर एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय एवं थाना प्रभारी अरुण सिंह ने परिजनों को समझने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने। थोड़ी देर बाद एसडीएम आकांक्षा सिंह के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम हटा लिया। अंत में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।