फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bullet fired from pistol while talking among colleagues, history sheeter dies

Prayagraj : साथियों के बीच बात करते वक्त तमंचे से चली गोली, हिस्ट्रीशीटर की मौत

Sun, 07 Apr 2024 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Apr 2024 07:48 PM IST
सार

ऋतुराज उर्फ ऋतिक पुत्र मलखान सिंह निवासी रामपुर थाना नवाबगंज शातिर अपराधी है। वह रविवार शाम करीब 5.30 बजे साथियों के साथ प्रयागराज-रायबरेली हाईवे के पास कौड़िहार बाग में अपराधियों के साथ गुफ्तगू कर रहा था। इसी बीच अचानक ऋतिक के कमर में लगा तमंचा दब गया और गोली उसके जांघ में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bullet fired from pistol while talking among colleagues, history sheeter dies
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना क्षेत्र के कौड़िहार गांव की बाग में शातिर अपराधियों की गुफ्तगू के बीच अचानक एक अपराधी के कमर में तमंचा दगने अफरा तफरी मच गई। गोली लगने से अपराधी घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

ऋतुराज उर्फ ऋतिक पुत्र मलखान सिंह निवासी रामपुर थाना नवाबगंज शातिर अपराधी है। वह रविवार शाम करीब 5.30 बजे साथियों के साथ प्रयागराज-रायबरेली हाईवे के पास कौड़िहार बाग में अपराधियों के साथ गुफ्तगू कर रहा था। इसी बीच अचानक ऋतिक के कमर में लगा तमंचा दब गया और गोली उसके जांघ में लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


अत्यधिक खून बहने से वह जमीन पर गिर पड़ा तो उसके साथी उसे छोड़कर वहां से भाग निकले। बताते हैं कि अन्य साथी भी रामपुर व उसके समीप वर्ती गांव के हैं। जिनका थाना नवाबगंज के अलावा कई जनपद में अपराधिक इतिहास है। जिसे ऋतिक आरोपी बता रहा है कि उन्होंने गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। हालांकि पुलिस की जांच में पता चला कि वह अपने ही तमंचे से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थोड़ी देर बाद गोली की आवाज होते ही पल्सर बाइक छोड़कर अन्य दूसरी मोटरसाइकिल से अन्य तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने बताया कि पिछले दो दिन पूर्व हाईवे पर बृजेश कुमार निवासी नगला तुला थाना नगला खंगार जिला फिरोजाबाद की बाइक बदमाश उठा ले गए थे। जिसे पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर लिया।

 

रितिक उर्फ ऋतुराज अपराधिक किस्म का व्यक्ति है। जिसके ऊपर थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज के अलावा अन्य कई जिले में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 17 मार्च को एक घटना में जेल से छूट कर आया था। घटना के वक्त उसके अन्य साथी अपराधी साथ में थे। कमर में वह कट्टा लगाए हुए था। फिंगर दबाने से वह जख्मी हो गया। हालांकि घटना की जांच की जा रही है। सच आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - जंग बहादुर यादव एसीपी सोरांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed