{"_id":"5ff086d08ebc3e41a325c680","slug":"bulldozer-on-the-property-of-mafia-atik","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माफिया अतीक के करीबियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर, मचा रहा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया अतीक के करीबियों की संपत्ति पर चला बुलडोजर, मचा रहा हड़कंप
Sat, 02 Jan 2021 09:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Jan 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : अतीक अहमद के करीबी का मकान गिराता जेसीबी।
- फोटो : prayagraj
अतीक अहमद के एक और करीबी के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई हुई। आधा दर्जन मुकदमों में नामजद वदूद के कौशांबी के पिपरी स्थित करोड़ों का मकान जमींदोज कर दिया गया। विकास प्राधिकरण के अफसरों का कहना है कि मकान का निर्माण अवैध रूप से किया गया था और इसीलिए यह कार्रवाई की गई। मकान का निर्माण जिस भूमि पर किया गया, उसके स्वामित्व की भी जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
पीडीए की टीम सुबह 11 बजे के करीब पिपरी के बजहा गांव स्थित वदूद के मकान पर पहुंची। टीम ने मकान में मौजूद उसके रिश्तेदारों को सामान हटाने को कहा और करीब आधे घंटे बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। दो बुलडोजरों से सबसे पहले मकान का अगला हिस्सा ढहाया गया और फिर बाकी के हिस्सों को तोड़ा गया। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई के बाद दो मंजिल का यह आलीशान मकान पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। पीडीए के जोनल अफसर सत शुक्ला ने बताया कि मकान का निर्माण अवैध तरीके से बिना नक्शा पास कराए किया गया था। इसलिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
Trending Videos
prayagraj news : अतीक अहमद के करीबी का मकान गिराता जेसीबी।
- फोटो : prayagraj
700 वर्ग गज क्षेत्रफल, कीमत करोड़ों में
जिस आलीशान मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई, उसका निर्माण करीब 700 वर्ग गज भूमि में किया गया था। इस आधार पर देखा जाए तो केवल जमीन की कीमत ही एक करोड़ के आसपास होती है। इसमें मकान निर्माण की लागत जोड़ लें तो कीमत करोड़ों में पहुंच जाती है। दो मंजिला मकान में एक दर्जन से ज्यादा कमरे थे।
विज्ञापन
prayagraj news : अतीक अहमद के करीबी का मकान गिराता जेसीबी।
- फोटो : prayagraj