{"_id":"5d77ef588ebc3e015b679a14","slug":"bull-collapsed-on-the-mason-jumped-into-the-air-due-to-the-collision-of-bolero-lost-his-life-allahabad-news-ald254533173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से हवा में उछलकर राजमिस्त्री पर गिरा सांड़, चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से हवा में उछलकर राजमिस्त्री पर गिरा सांड़, चली गई जान
Wed, 11 Sep 2019 12:51 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेल्हा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेल्हा
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
रामदास (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बेकाबू बोलेरो कार की टक्कर से हवा में उछला सांड राजमिस्त्री के ऊपर गिर पड़ा। जिससे राजमिस्त्री की मौत हो गई। घायल सांड़ ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
कंधई थाना क्षेत्र के बाहूपुर निवासी रामदास सोमवार की रात खेत की सिंचाई करने के लिए टार्च लेकर घर से निकला। वह पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर जा रहा था। इस बीच पट्टी की तरफ से बोलेरो आती दिखी। रामदास के करीब बोलेरो पहुंची तो सडक़ के बीचोबीच सांड़ खड़ा था। तेज रफ्तार बोलेरो ने सांड़ को जोरदार टक्कर मार दी।
जिससे सांड़ हवा में उछला और सडक़ किनारे जा रहे रामदास के ऊपर जा गिरा। इससे रामदास की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर में सांड़ भी मर गया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर की ओर भागे। देखा तो रामदास मृत पड़ा था। परिजन रोने बिलखने लगे। सूचना मिलने पर कंधई पुलिस पहुंच गई। पुलिस रातभर घटनास्थल पर डटी रही। मंगलवार की सुबह घटना से आक्रोशित लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
कुछ ग्रामीण मार्ग पर जाम लगाने की तैयारी करने लगे। इस बीच वहां भदौना सहकारी समिति अध्यक्ष के प्रतिनिधि विमल सिंह पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीण आवारा पशुओं की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर नाराजगी जता रहे थे।