{"_id":"d9b0861adc0695d6d4d126768edc9cc9","slug":"builder-s-arrest-blockade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर की गिरफ्तारी को चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्डर की गिरफ्तारी को चक्काजाम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 11 Sep 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। डॉ.एके बंसल पर हमले के आरोपी बिल्डर संजीव अग्रवाल समेत दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सीएमपी के छात्रों ने बृहस्पतिवार को मेडिकल चौराहे पर चक्काजाम किया। उन्होंने गिरफ्तारी नहीं करने पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। खबर पाकर पुलिस पहुंची तो छात्रों ने 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी दी। पुलिस ने कहा कि इस बारे में अफसरों को जानकारी दी जाएगी।
जीवन ज्योति हॉस्पिटल के निदेशक डॉ.बंसल पर पिछले शुक्रवार की रात केपी कॉलेज के निकट अमरनाथ झा मार्ग स्थित उनके निवास के पास हमला हुआ था। बमबाजी और फायरिंग में उनकी गाड़ी के कांच चूर हो गए थे हालांकि वह साफ बच गए। इस घटना में डॉ.बंसल ने शहर के प्रमुख बिल्डर संजीव अग्रवाल समेत चार लोगों के खिलाफ जार्जटाउन थाने में केस दर्ज कराया है। अब तक पुलिस ने किसी आरोपी पर कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है कि बिल्डर ने ही हमला कराया या फिर उसे फंसाने के लिए यह घटना मनगढ़ंत है। सुबूत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बिल्डर और डॉक्टर की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ तीखे आरोप लगो जा रहे हैं। इस बीच, बृहस्पतिवार दोपहर सीएमपी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अजीत यादव ने विकास सिंह सम्राट, अवनीश कुमार सिंह, पंकज शुक्ला, प्रशांत तिवारी समेत दर्जनों छात्रों ने मेडिकल चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। वे डॉ.बंसल पर हमले के आरोपी बिल्डर संजीव अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
खबर पाकर थानाध्यक्ष जार्जटाउन दीपक पांडेय वहां पहुंचे तो छात्रों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में बिल्डर संजीव अग्रवाल को गिरफ्तार नहीं किया गया तो डीएम और एसएसपी कार्यालय पर भी धरना-प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि वह इस मांग के बारे में अफसरों को अवगत कराएंगे। बंसल के समर्थन में चक्काजाम के बारे में पूछने पर अजीत ने कहा कि डॉक्टर उसका और उसके समर्थक छात्रों का पूरा ख्याल रखते हैं। उधर, थानाध्यक्ष जार्जटाउन दीपक पांडेय ने कहा कि चक्काजाम करने वाले छात्रो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बारे में विचार किया जा रहा है।
अमरनाथ झा मार्ग स्थित एक कीमती भूखंड के चक्कर में आमने-सामने हुए बिल्डर संजीव अग्रवाल और डॉ.एके बंसल के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज होता जा रहा है। बिल्डर ने डॉ.बंसल को आपराधिक सोच का बताया तो बृहस्पतिवार को डॉ.बंसल ने भी विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बिल्डर संजीव अग्रवाल ने तो भगवान को भी नहीं बख्शा है। जमीन हड़पने के लिए बिल्डर संजीव अग्रवाल ने आम लोगों के साथ छल-कपट किया तो कई मंदिरों पर भी अवैध कब्जा कर बिल्डिंग बनाकर रुपये बटोरे।
शहर में तमाम व्यापारियों के भूखंडों और मकानों को बिल्डर संजीव ने हेराफेरी कर हथिया लिया। वकील और डॉक्टर भी बिल्डर की धोखाधड़ी और हेराफेरी का शिकार हो चुके हैं। आए दिन ऐसी शिकायत आती है कि संजीव के गुर्गों ने फलां आदमी को परेशान करना शुरू कर दिया है ताकि वह अपना बंगला या भूखंड बिल्डर को बेचकर भाग जाए। डॉ.बंसल ने कहा कि संजीव की नजर में आने वाली कोई भी जमीन बच नहीं सकती भले ही वह किसी की भी हो। वह उस पर जैसे-तैसे कब्जा कर ही लेते हैं। अपने पूर्वजों की जमीन पर बसे लोगों को भी बिल्डर संजीव ने जबरन बेदखल कर बिल्डिंग बनाई और करोड़ों रुपये की दौलत इकट्ठा कर ली।
संजीव के इन्हीं कारनामों को देखते हुए शहर के तमाम लोगों, खासकर पुश्तैनी जमीनों-बंगले में रहने वाले लोगों की नींद उड़ी रहती है कि पता नहीं कब उनके मकान पर इस बिल्डर की नजर टेढ़ी हो जाए। परेशान होकर लोग बिल्डर से समझौता कर लेते हैं। लोगों की लाचारियों का फायदा उठाकर संजीव अग्रवाल और उनके गुर्गे पूरे शहर को कंक्रीट के जंगल में बदलते हुए लोगों को बेघर कर रहे हैं। डॉ.बंसल के मुताबिक, इसी वजह से बिल्डर संजीव अब उन पर अनाप-शनाप बयान जारी कर दबाव बना रहे हैं ताकि उनके खिलाफ हमले की एफआईआर में हो रही कार्रवाई रुक जाए।