फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSP , SP is racist family party

बसपा जातिवादी तो सपा है परिवारवाद पार्टी

Sat, 16 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
 BSP , SP is racist family party
मोदी भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
 भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं फूलपुर के सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को प्रदेश की सपा और मुख्य विपक्षी पार्टी बसपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बसपा जातिवाद और व्यक्तिवाद की पार्टी है, जबकि सपा पूर्ण रूप से परिवारवाद की ही पार्टी है। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में केशव ने कहा कि आजादी के 68 साल बाद भी यूपी सिर्फ इसलिए पीछे है, क्योंकि यहां भ्रष्टाचार और जातिवादी राजनीति का ही वर्चस्व है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचने के बाद मीडिया से मुखातिब सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ. अंबेडकर को याद करने के बाद सपा और बसपा को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा का भ्रष्टाचार से गहरा नाता है। कहा सपा सिर्फ परिवारवाद की ही राजनीति करती आई है। अगर आपको सपा में कोई बड़ा पद लेना है तो आपको एक खास परिवार में ही पैदा होना पड़ेगा, जबकि बसपा जातिवादी और अहंकारवादी पार्टी है।
विज्ञापन


मायावती द्वारा केशव प्रसाद मौर्य को अपराधी बताए जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनकी घबराहट का संकेत है। रही बात मेरे ऊपर दर्ज मुकदमों की तो ये सभी मुकदमे जनआंदोलन के दौरान दर्ज हुए हैं। जनता के लिए दस क्या अगर दस हजार मुकदमों की भी माला पहननी पड़े तो मैं तैयार हूं। बसपा को लेकर केशव ने कहा कि यह पार्टी व्यक्तिवाद पार्टी भी है। सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर भी केशव ने अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी थाने चला रहे हैं। आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। यूपी भले ही किसी चीज में नंबर वन न हो, लेकिन महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध में वह नंबर वन है। जिलाध्यक्ष रामरक्षा द्विवेदी, नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष शुक्ल आदि की मौजूदगी में केशव प्रसाद ने कहा कि अगले साल यूपी में होने वाले चुनाव में विकासवाद ही भाजपा का मुद्दा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed