फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSP MLA 's house special investigation team reached the power department

बसपा विधायक के घर पहुंची बिजली विभाग की विशेष जांच टीम

Sun, 02 Aug 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 02 Aug 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
BSP MLA 's house special investigation team reached the power department
इलाहाबाद ब्यूरो। बिजली विभाग की ओर से पिछले एक पखवाडे़ से संचालित विशेष जांच अभियान के दौरान अब विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की टीमों सरकारी अधिकारियों के अलावा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों मसलन सांसदों, विधायकों के आवासों की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की अगुवाई में विभागीय टीम ने शनिवार को बसपा विधायक दीपक पटेल समेत कई नामचीन डॉक्टरों के घरों में जांच की। हालांकि जांच के दौरान बसपा विधायक के पुलिस लाइन के पास स्थित निजी आवास में टीम को किसी भी प्रकार की खामी नहीं मिली है।
विज्ञापन


कनेक्शन का लोड, मीटर व बिल का भुगतान सब कुछ सही पाया। राजनीतिक हलकों में बसपा विधायक के आवास की जांच को लेकर चर्चाएं भी रही। हालांकि खुद बसपा विधायक दीपक पटेल व विभागीय अधिकारियों ने इसे एक सामान्य प्रक्रिया बताया। विधायक का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को नियमों के तहत जांच करने का अधिकार है और नियमों के तहत ही जांच की है। अलबत्ता उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सत्ताधारी पार्टी के विधायकों के आवासों की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


दूसरी ओर विभागीय टीम का अभियान शनिवार को भी जारी रहा। अभियान के दौरान बचत विभाग, जिला पंचायत कार्यालय, मुख्य तकनीकी अधिकारी ग्राम्य विकास विभाग जैसे सरकारी विभागों में जांच की गई। सरकारी विभागों की जांच में कार्यालयों में दशकाें पुराने मैनुअल मीटर पाए जिन्हें तत्काल बदलकर इलेक्ट्रानिक मीटर लगा दिया  गया। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में 481 घरों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 19 नए कनेक्शन दिए गए। पांच लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए, सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई। 29 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। 119 खराब मीटरों को बदला गया। बिजली बकाया न जमा करने पर 56 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया। अभियान को लेकर उपभोक्ताओं में अफरा तफरी का भी माहौल रहा। कई दुकानदार व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ताले लगाकर चले गए। मुख्य अभियंता एसपी पांडे का कहना है कि  ऐसे लोगों की नए सिरे से जांच की जाएगी।


विभागीय टीम पुलिस लाइन स्थित सरकारी कालोनियों की जांच की गई। जांच के दौरान सात ऐसे पुलिसकर्मियों को पकड़ा गया जो पुलिस लाइन के अतिरिक्त बाहर से अतिरिक्त केबल जोड़कर बिजली का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त केबल उतारने के साथ ही जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को भविष्य में दोबारा ऐसा नहीं करने की भी हिदायत दी। उल्लेखनीय है कि शहर में तमाम ऐसी कोतवाली और थाने हैं जहां कालोनियों में अतिरिक्त केबल जोड़कर बिजली चोरी की जा रही है। मुख्य अभियंता का कहना है कि एसएसपी से अनुमति लेकर ऐसी सभी कालोनियों की जांच की जाएगी ताकि बिजली चोरी को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed