{"_id":"16d5b29cbcf78f700803bd7fd2255afa","slug":"bsc-in-bio-120-entrance-on-the-first-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी बायो में पहले दिन ही 120 का प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी बायो में पहले दिन ही 120 का प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 25 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया जल्द शुरू होने का असर बीएससी जीव विज्ञान में भी दिखा। पहले दिन ही 120 सीटें भर गईं। इनमें से सामान्य वर्ग की 110 सीटों पर प्रवेश हुआ। सामान्य की अब मात्र 40 सीटें बची हैं। इसमें भी खेल, पीएच, शिक्षक-कर्मचारी कोटे की सीटें शामिल हैं। शेष सीटों के लिए एक-दो दिनों में नई कटऑफ घोषित की जाएगी।
बीएससी जीव विज्ञान में दाखिला के लिए बुधवार को सामान्य के 175 या इससे अधिक अंक पाने वाले तथा एसटी के प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। एसटी के 10 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। पिछले वर्ष तक प्रवेश को लेकर इस तरह का उत्साह नहीं दिखता था। इसकी वजह से मेरिट कई बार गिरानी पड़ती थी, लेकिन इस बार पूर्व की तुलना में 15 दिन पहले दाखिले शुरू हो गए, जबकि, अन्य विश्वविद्यालयों में अभी प्रवेश शुरू नहीं हुआ है। इसका फायदा यह है कि मेधावी भी दाखिले के लिए आ रहे हैं। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने बताया कि सामान्य की शेष सीट के लिए शुक्रवार को कटऑफ घोषित कर दिया जाएगा।
बीएससी जीव विज्ञान
25 जून : ओबीसी के 146 और एससी के 130 या इससे अधिक अंक तथा एसटी के सभी
बीएससी गृह विज्ञान
26 जून : सभी वर्ग 85 और ओबीसी के 52 या इससे अधिक अंक तथा एससी एवं एसटी सभी
बीए
26 जून : सभी वर्ग 181 या इससे अधिक अंक
बीकॉम में दाखिला के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय का पत्राचार संस्थान एक और विकल्प है। विश्वविद्यालय में बीकाम में प्रवेश की प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो चुकी है। मेरिट भी बहुत नीचे नहीं आई। बीकॉम में दाखिला के लिए 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इतने विद्यार्थियों को कालेजों में भी जगह नहीं मिल पाएगी। ऐसे में दाखिला से वंचित विद्यार्थियों के लिए पत्राचार संस्थान विकल्प हो सकता है। संस्थान के बीए पाठ्यक्रम में भी प्रवेश शुरू है।
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले डीएसडब्ल्यू ऑफिस में सभी हॉस्टलों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाती थी, लेकिन इस सत्र से छात्रावासों को यह जिम्मेदारी दे दी गई है। इसी क्रम में सर सुंदर लाल हॉस्टल में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से आवेदन मांगा गया है। फार्म छात्रावास कार्यालय तथा विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के साथ विद्यार्थी को सभी जरूरी डाक्यूमेंट भी लगाने हैं।