फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brook dropped furnished rooms occupied , Hungama

नाले पर कब्जा कर बने कमरे गिराए, हंगामा

Thu, 14 Apr 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Brook dropped furnished rooms occupied , Hungama
चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नगर निगम एवं एडीए की ओर से बुधवार को कीडगंज में नाले-नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। यहां नाले पर दो मकानों के तीन कमरे बनाए गए थे। उन्हें तोड़ने के दौरान लोगों ने अफसरों का घेरकर शोरशराबा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कार्रवाई में नाले-नालियों पर बने बड़ी संख्या में रैंप, चबूतरे तोड़े गए। इस दौरान पॉलिथिन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। यहां अवैध रूप से दो स्थानों पर हो रहे व्यावसायिक निर्माणों को भी एडीए ने सील किया। 
विज्ञापन


एसीएम तृतीय राजकुमार द्विवेदी के साथ नगर निगम के जोनल अधिकारी शारदेंदु सिंह, अतिक्रमण निरीक्षक पीयूष मोहिले, एडीए के जोनल अधिकारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में संयुक्त दस्ता कीडगंज थाने की पुलिस एवं पीएसी के साथ दिन में कीडगंज पहुंचा। यहां एडीसी के बगल कीडगंज थाने वाली सड़क पर रेलवे क्रासिंग से मजिस्द के बगल से कृष्णानगर, निरंकारी भवन होकर पुरानी जीटी रोड तक कार्रवाई की गई। इस दौरान नाले-नालियों पर कब्जा कर बनाए गए 115 रैंप, चबूतरे आदि तोड़े गए। कृष्णानगर में दो मकानों में तीन कमरे नाले के ऊपर कब्जा कर बने थे। दस्ते के जेसीबी ने जैसे ही कमरे गिराने शुरू किए, वहां जुटे लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने दस्ते में शामिल अफसरों को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान शोरशराबा भी किया गया। हंगामा बढ़ता देख भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसके बाद कमरों को गिराया गया। कार्रवाई में कबाड़ का काम करने वालों का सामान भी रोड पटरी से हटाया गया। अभियान में 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके साथ शहरी मिशन प्रबंधन राजकुमार द्विवेदी के नेतृत्व में यहां दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथिन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसमें 11 किलोग्राम पॉलिथिन जब्त करने के साथ 10 हजार दो सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed