फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Broken Tillism, BJP lost Phulpur seat

टूटा तिलिस्म, भाजपा ने फूलपुर सीट गंवाई

Thu, 15 Mar 2018 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 15 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Broken Tillism, BJP lost Phulpur seat
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भाजपा के तिलिस्म पर करारा वार करते हुए समाजवादी पार्टी ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव जीत लिया है। सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र सिंह पटेल को 59,460 मतों के अंतर से पराजित किया। उपचुनाव में तगड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। पार्टी प्रत्याशी मनीष मिश्र की जमानत जब्त हो गई और उन्हें महज ढाई फीसदी वोट मिले। तीसरे नंबर पर पूर्व सांसद और निर्दल प्रत्याशी अतीक अहमद रहे, जिन्हें साढ़े छह फीसदी वोट मिले। माना जा रहा था कि अतीक अहमद सपा के वोट काटेंगे। हुआ भी यही लेकिन सपा-बसपा गठनबंधन के आगे अतीक फैक्टर कमजोर पड़ गया।
विज्ञापन


बुधवार को मतगणना शुरू होने के साथ ही सपा उम्मीदवार नागेंद्र सिंह पटेल ने बढ़त बना ली थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर चरण की मतगणना में उनका मत प्रतिशत बढ़ता गया। उन्हें कुल तीन लाख 42 हजार 922 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को दो लाख 83 हजार 462 वोट मिले। वहीं, तीसरे नंबर पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी अतीक अहमद को 48,094 और चौथे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्र को 19,353 वोट मिले। रिजल्ट की अंतिम घोषणा होने से पहले ही सपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। दोपहर 12 बजे तक आधे मतों की गिनती ही पूरी हो सकी थी लेकिन सपा प्रत्याशी को जिस तरह प्रत्येक राउंड में बढ़त मिल रही थी, उस आधार पर सपाइयों ने काफी पहले ही जीत सुनिश्चित मान ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed