{"_id":"61a7d1888e6b394d3325274d","slug":"british-coins-found-during-the-excavation-of-the-mound-there-was-a-competition-to-rob","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : टीले की खोदाई के दौरान मिले ब्रिटिशकालीन सिक्के, लूटने की मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : टीले की खोदाई के दौरान मिले ब्रिटिशकालीन सिक्के, लूटने की मची होड़
Thu, 02 Dec 2021 01:18 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:18 AM IST
सार
र्चा है कि मटके में करीब 500 से लेकर 600 तक चांदी के सिक्के थे। सूचना पर चौकी इंचार्ज हनुमानगंज धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस सिक्के बरामद नहीं कर सकी और खाली हाथ लौट आई।
विज्ञापन
खुदाइ के दौरान मिला सिक्का।
- फोटो : Prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सराय इनायत इलाके में टीले की खोदाई के दौरान मटके से ब्रिटिशकालीन चांदी के सिक्के मिले। कई ग्रामीण सिक्के लेकर भाग गए, पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिणी कोटवा गांव में गांव के लालमणि सिंह बुधवार दोपहर अपनी जमीन में बने टीले को जेसीबी से समतल करा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी वस्तु के टकराने की आवाज आई तो मटका टूटा मिला, जिसमें दर्जनों चांदी के सिक्के बिखर गए थे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में सिक्के लूटने की होड़ लग गई। चर्चा है कि मटके में करीब 500 से लेकर 600 तक चांदी के सिक्के थे। सूचना पर चौकी इंचार्ज हनुमानगंज धीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस सिक्के बरामद नहीं कर सकी और खाली हाथ लौट आई।
विज्ञापन
सिक्कों पर सन् 1877 लिखा था। ग्रामीणों के अनुसार खोदाई वाले स्थान पर कुछ धोबियों के घर थे। कई दशक पहले वे लोग घर छोड़ कर चले गए। धीरे धीरे उनके घर खंडहर होकर टीले में तब्दील हो गए। एसओ सुशील कुमार दुबे का कहना है कि चांदी के सिक्के मिलने की सूचना मिली थी, मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन