{"_id":"bc7c4892dec9b0facd3475ab6c197ab3","slug":"bridge-at-the-confluence-of-the-university-received-gift-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम पर पुल, विश्वविद्यालय की मिली सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम पर पुल, विश्वविद्यालय की मिली सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
संगम पर पुल, आईटी पार्क और प्रयाग विश्वविद्यालय के लिए शहरियों को ज्यादा दिनों तक इंतजार करने की जरूरत नहीं। प्रदेश सरकार ने इन तीनों के लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है। यानी अब रास्ता बिल्कुल साफ है। पैसे की भी व्यवस्था हो गई है। सिर्फ निर्माण शुरू होने का इंतजार है। नैनी से झूंसी को जोड़ने वाले इस पुल के लिए प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट में पहली किस्त के रूप में 300 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा इलाहाबाद में ‘प्रयाग’ नाम से नया राज्य विश्वविद्यालय नैनी में ग्रीन फील्ड एकीकृत टाउनशिप में बनेगा और वहीं आईटी पार्क की स्थापना भी होगी। इनके निर्माण के लिए बजट में प्रावधान कर दिया गया है।
संगम पर पुल के निर्माण का जिम्मा जल निगम की कंस्ट्रक्शन एेंड डिजाइन सर्विस (सीएेंडडीएस) को सौंपा गया है। नैनी में महेश योगी आश्रम से गंगा के ऊपर होकर झूंसी में नवाज शरीफ की मजार तक डेढ़ किलोमीटर लंबे पुल के निर्माण की योजना है। पुल में 10 लिफ्टें भी लगाई जाएंगी ताकि बुजुर्ग श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने में दिक्कत न हो और लिफ्ट के जरिये उन्हें सीधे संगम पर उतार दिया जाए। सरकार ने बजट में पुल निर्माण के लिए पहले चरण में तीन सौ करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, सो निर्माण भी जल्द शुरू शुरू होगा।
वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा मिलने के बाद से ही यहां स्टेट यूनिवर्सिटी की मांग की जा रही थी। प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने दो साल पहले यहां राज्य विश्वविद्यालय की घोषणा भी की थी लेकिन जमीन को लेकर विवाद बना रहा। तकरीबन एक साल की कवायद के बाद यह अवरोध भी दूर हो गया है। बजट में सरकार ने नैनी में राज्य विश्वविद्यालय बनाए जाने की घोषणा की। जिले में आईटी पार्क की भी लंबे समय से मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हुई है। आईटी पार्क भी नैनी स्थित फील्ड एकीकृत टाउनशिप में बनेगा।