{"_id":"6a41815632eb1abba80f7b1f","slug":"bride-upset-over-grooms-baldness-refuses-to-go-to-in-laws-house-allahabad-news-c-3-1-hld1039-916699-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: दूल्हे के गंजेपन से नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: दूल्हे के गंजेपन से नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से किया इन्कार
Mon, 29 Jun 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
शादी के सात फेरों के बाद रविवार सुबह विदाई से पहले दूल्हे को गंजा देखकर दुल्हन ने उसकी पत्नी बनने से इन्कार कर दिया। ऐसे में बिना दुल्हन के ही बरातियों को लौटना पड़ा।
हंडिया निवासी की बेटी की जौनपुर के युवक के साथ तय थी। शनिवार की रात द्वारचार के बाद सात फेरों सहित शादी की रस्म भी पूरी हो गई।
रविवार सुबह विदाई के समय युवती ने दूल्हे को गंजा देखकर उसकी पत्नी बनने से इन्कार करते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया। उसके इस निर्णय से घराती व बराती पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। यहां, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का उपहार व नकद वापस कर दिया। कोतवाल अनूप सरोज ने बताया कि मामले की कार्रवाई के बजाय दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।