फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bribe

दस हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

Sun, 07 Dec 2014 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Dec 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
bribe

विज्ञापन
सहसों (इलाहाबाद)। विजिलेंस की टीम ने शनिवार को एक लेखपाल संतलाल सिंह को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। लेखपाल ने जमीन की दाखिल खारिज की रिपोर्ट लगाने के लिए घूस मांगी तो जमीन के खरीदार ने विजिलेंस से शिकायत कर दी। विजिलेंस के दल ने जाल बिछाया और दस हजार रुपये रिश्वत लेते संतलाल को पकड़ लिया। उसे सरायइनायत थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर भ्रष्टाचार का मुकदमा लिखा गया।

झूंसी की आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले रविसेन ने 21 नवंबर को सहसों के पास गोतावां गांव में कलावती देवी और उनके बेटे सुरेश से पांच बिस्सा जमीन खरीदी। जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद रविसेन ने दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया। आरोप है कि हल्का लेखपाल संतलाल सिंह ने दाखिल खारिज के लिए रविसेन से 20 हजार रुपये घूस मांगी। आखिर में 10 हजार रुपये में सौदा पटा। मगर वैध काम के लिए रिश्वत मांगे जाने से दुखी रविसेन ने इसकी शिकायत विजिलेंस से कर दी। विजिलेंस ने लेखपाल को घूस लेते वक्त पकड़ने की तैयारी कर ली।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे लेखपाल संतलाल ने रविसेन को सहसों चौराहे पर बुलाया। रविसेन ने वहां चाय की दुकान पर जाकर लेखपाल के हाथ में दस हजार रुपये थमाए, तभी विजलेंस की टीम ने घेर लिया। लेखपाल को हिरासत में लेकर केमिकल लगे नोट टीम ने अपने कब्जे में ले लिए। लेखपाल को सरायइनायत थाने ले जाया गया। उसे पुलिस को सौंपकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया। विजलेंस एसपी आरपी गौतम के निर्देश पर बनी टीम में इंस्पेक्टर भारत रत्न वार्ष्णेय, बीएल श्रीवास्तव, आरएसआर सरोज, कैलाश नाथ,  प्रेमचंद्र पांडेय, मनोरंजन कर निरीक्षक संध्या वर्मा और डीएम कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक अमित अग्रवाल शामिल रहे। गिरफ्तारी की खबर पाकर कई लेखपाल भी सरायइनायत थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed