फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brand war is being waged among 79 companies to reach crores of people, trying to attract them

Mahakumbh : करोड़ों लोगों तक पहुंचने के लिए 79 कंपनियों में छिड़ा रहा ब्रांड वार, अपनी ओर खींचने की कोशिश

Tue, 18 Feb 2025 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 08:39 PM IST
सार

महाकुंभ के दौरान तमाम नामी कंपनियों के बीच ब्रांड वार छिड़ा रहा। पुण्य की डुबकी लगाने आने वालों तक ब्रांड की पहुंच बनाने की खातिर कंपनियों ने अनोखे तरीके भी अपनाए।

विज्ञापन
Brand war is being waged among 79 companies to reach crores of people, trying to attract them
संगम पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के दौरान तमाम नामी कंपनियों के बीच ब्रांड वार छिड़ा रहा। पुण्य की डुबकी लगाने आने वालों तक ब्रांड की पहुंच बनाने की खातिर कंपनियों ने अनोखे तरीके भी अपनाए। कंपनियों ने इन तरीकों से लोगों को अपनी ओर खींचने की कोशिश की। महाकुंभ के दौरान जुटने वाली भारी भीड़ को लेकर कंपनियां पहले से सजग रहींं। अदाणी समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों ने जहां सीएसआर फंड के जरिये लोगों तक अपनी पहुंच बनाई वहीं, पेप्सिको, कोका-कोला, आईटीसी, स्पाइस जेट, डाबर, इमामी, हिंदुस्तान यूनिलीवर जैसी बड़ी कंपनियों ने लोगों तक पहुंचने के लिए अनोखी प्रचार शैली का सहारा लिया।

विज्ञापन


शीतलपेय बनाने वाली एक कंपनी ने स्नान घाट समेत मेले के भीतर कई जगह करीब 40 फुट ऊंची बोतल लगाई। रात के अंधेरे में दूर से दिखती इस बोतल ने लोगों के लिए लैंड मार्क का काम किया। यह बोतल मिलन केंद्र की तरह काम आई। त्रिवेणी रोड पर भी एक कंपनी ने मिलन स्थल बनाया। हजारों लोग रोजाना कंपनी का नाम लेते हुए यहां आने को कहते हैं।
विज्ञापन

इसी तरह धूप बत्ती कंपनी ने काफी ऊंची अगरबत्ती लगाई।

अगरबत्ती, साबुन से लेकर नमकीन और टूथपेस्ट तक के प्रचार

यह अगर बत्ती भी काफी दूर से नजर आती है। कपड़े धोने का साबुन बनाने वाली कंपनी ने महाकुंभ के दौरान खास तौर से 750 ग्राम का विशेष सैशे लांच किया। एक दूसरी कंपनी ने गीले कपड़े घर ले जाने के लिए विशेष तरीके के बने थैले वितरित किए। बर्तन साफ करने में इस्तेमाल होने वाले साबुन के प्रमोशन के लिए 1800 किलो वजनी कढ़ाही में दस हजार किलो हलुआ बनाकर दो लाख लोगों में बांटा गया।

इसके बाद श्रद्धालुओं के सामने ही कढ़ाही को उस साबुन से धोकर दिखाया गया। दर्द निवारक बाम बनाने वाली कंपनियों ने जगह-जगह केंद्र बनाकर श्रद्धालुओं को आराम करने की सुविधा के साथ ही निशुल्क बाम दिया। त्रिवेणी रोड पर निशुल्क लॉकर के बहाने ब्रांड का प्रमोशन किया तो किसी ने अपने ब्रांड के साथ निशुल्क पूजन सामग्री वितरित की। शैंपू एवं तेल कंपनियों ने श्रद्धालुओं के बीच मुफ्त में सैशे वितरित किए। जानी मानी कंपनी ने ब्रांड प्रमोशन के लिए रामलला के चित्र के कैलेंडर समेत तौलिया वितरित किया।
इनसेट

विज्ञापन

मेले में एक-एक इंच जगह की रही कीमत

श्रद्धालुओं को चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा के बहाने भी कंपनियों ने अपनी ब्रांडिंग की। मेले के भीतर 79 कंपनियों ने ऊंची कीमत देकर जगह हासिल की। कई कंपनियों के लिए ब्रांडिंग एवं प्रमोशन का जिम्मा संभाल रहीं श्रुति सजल के मुताबिक इस दफा महाकुंभ के भीतर एक-एक इंच जगह की कीमत रही। करोड़ों उपभोक्ताओं तक पहुंचने के लिए कंपनियों ने इस मौके को सुअवसर की तरह लिया। कंपनियों में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के बीच पहुंचने के लिए प्राइम लोकेशन हथियाने की होड़ रही। कंपनियों ने प्रमोशन के लिए भी अलग से टीम लगाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed