फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brajesh Pathak said: Command will be in the hands of experienced doctors in Mahakumbh

ब्रजेश पाठक बोले: महाकुंभ में अनुभवी चिकित्सकों के हाथों में होगी कमान, डिप्टी सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

Wed, 09 Oct 2024 04:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 04:02 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने हाॅस्पिटल में न्यूरो व एनेस्थीसिया के डाॅक्टरों की राउंड क्लाॅक ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के हेल्थ एटीएम की तर्ज पर मेला क्षेत्र के चिकित्सालयों में भी हेल्थ एटीएम लगाए जाने को कहा। उन्होंने मेले में पर्याप्त संख्या में रोड एंबुलेंस, रिवर एंबुलेंस के साथ एयर एंबुलेंस की तैनाती करने को कहा।

विज्ञापन
Brajesh Pathak said: Command will be in the hands of experienced doctors in Mahakumbh
अधिकारियों के साथ बैठक करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अनुभवी डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए कुंभ और अयोध्या जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में अपनी सेवा प्रदान कर चुके अनुभवी चिकित्सकों की सूची तैयारी की जा रही है। इसके अलावा मेले में कार्डियोलॉजिस्ट की भी तैनाती होगी। यह बातें मंगलवार को प्रयागराज के सर्किट हाउस में महाकुंभ में चिकित्सा व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में हुई समीक्षा बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहीं।

विज्ञापन






विज्ञापन





 

उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. राकेश शर्मा से पूछा कि तैयारियां कैसी चल रही हैं और 100 बेड के केंद्रीय चिकित्सालय का कितना काम हुआ है। इसके बाद डिप्टी सीएम ने मेला प्राधिकरण को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द अस्पताल का ढांचा तैयार किया जाए। इसके लिए उन्होंने नवंबर तक का समय दिया। डिप्टी सीएम ने कहा कि काम काफी पीछे चल रहा है। इसे तत्काल पटरी पर लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले किसी भी मरीज को दवा के लिए बाहर न जाना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आकस्मिक परिस्थिति में गर्भवती महिलाओं व वृद्धजनों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चिकित्सालयों में विशेष व्यवस्था करने को कहा। डिप्टी सीएम ने मेले के दौरान मधुमेह के मरीजों व भीड़ की वजह से लोगों को होने वाली घबराहट के लिए आवश्यक दवाएं व मौके पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ मोबाइल एंबुलेंस की व्यवस्था कराने के लिए कहा। उन्होंने सभी 25 सेक्टरों में एंबुलेंस की तैनाती करने का निर्देश दिया। इसके अलावा आठ सेक्टर हाॅस्पिटलों की संख्या में वृद्धि किए जाने के साथ अन्य चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी करने को कहा।

Trending Videos

उन्होंने विशेष कार्याधिकारी कुंभ मेला आकांक्षा राणा से जनपद में होर्डिंगों, डिस्पले बोर्डों व सिनेमा घरों के माध्यम से जनपद में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा। उपमुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य से रेफर मरीजों की आकस्मिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस पर बताया गया कि एसआरएन अस्पताल में 50 बेड का आईसीयू आरक्षित रहेगा।

उपमुख्यमंत्री ने हाॅस्पिटल में न्यूरो व एनेस्थीसिया के डाॅक्टरों की राउंड क्लाॅक ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्मार्ट सिटी के हेल्थ एटीएम की तर्ज पर मेला क्षेत्र के चिकित्सालयों में भी हेल्थ एटीएम लगाए जाने को कहा। उन्होंने मेले में पर्याप्त संख्या में रोड एंबुलेंस, रिवर एंबुलेंस के साथ एयर एंबुलेंस की तैनाती करने को कहा। इस अवसर पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. राकेश शर्मा, संयुक्त निदेशक डाॅ. वीके मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आशु पांडेय आदि उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम बोले- जेआर की मौत की होगी निष्पक्ष जांच

प्रयागराज के सर्किट हाउस पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के आर्थोपेडिक विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर कार्तिकेय श्रीवास्तव की मौत के मामले में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी और अगर कोई दोषी है, तो उसे सजा जरूर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed